हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Karnataka CM Tussle: कर्नाटक के मुख्यमंत्री चेहरे पर सस्पेंस बरकरार! डीके शिवकुमार आज जाएंगे दिल्ली

विज्ञापन
Karnataka CM Tussle

Karnataka CM Tussle: कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के फैसले को लेकर चल रहे हंगामे के बीच आज दिल्ली जाएंगे। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे, जबकि शिवकुमार पेट में संक्रमण के कारण बेंगलुरु में रुके थे।

डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया… कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन बनेगा…? इस सवाल पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर लगातार मंथन जारी है।

और पढ़िए – Mumbai-Goa के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द होगी शुरू, आज से ट्रायल चालू

मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर एक बैठक में कर्नाटक के एआईसीसी पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे, दीपक बावरिया और जितेंद्र सिंह के अलावा अधीर रंजन चौधरी शामिल हुए। इससे पहले बेंगलुरु में पार्टी विधायकों से बातचीत की पूरी रिपोर्ट पर्यवेक्षकों ने सोमवार शाम को मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दी है। इसके बाद खड़गे ने कहा कि वे जल्द ही सीएम फेस को लेकर फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने रविवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया है।

सिद्धारमैया को दी शुभकामनाएं

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, ‘मेरे पेट में संक्रमण है और मैं आज दिल्ली नहीं जाऊंगा। कांग्रेस के 135 विधायक हैं। मेरा कोई विधायक नहीं है। मैंने फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया है।’ उन्होंने सिद्धारमैया को शुभकामनाएं भी दी है।

सुरजेवाला बोले- खड़गे को सीएम चुनने में नहीं लगेगी देर

कर्नाटक के एआईसीसी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को ज्यादा समय नहीं लगेगा और कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी।

और पढ़िए – Maharashtra: अकोला, शेवगांव हिंसा मामले में 130 से ज्यादा हिरासत में; काबू में हालात, एहतियातन इंटरनेट बंद

कांग्रेस के पास 135 सीटें

कर्नाटक में कांग्रेस ने बीजेपी को बड़े अंतर से हराया और विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई। कांग्रेस ने 135 सीटें जीतीं, भाजपा केवल 66 जीत सकी और जनता दल-सेक्युलर 224 सदस्यीय विधानसभा में 19 सीटों पर सिमट गई।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें