karnataka cm siddaramaiahs statement: एआईएडीएमके के बीजेपी और एनडीए से गठबंधन तोड़ने के मामले में अब कांग्रेस ने निशाना साधा है। मैसरु में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि ये बीजेपी के खिलाफ देश में लहर का आगाज है। बीजेपी ने सिर्फ राजनीति करके 9 साल में देश को तोड़ा है। इस सच को जानने के बाद लगातार उससे पार्टियां छिटकती जा रही हैं। बीजेपी जल्द सत्ता से बाहर होगी। कांग्रेस ही लोगों के हित के लिए कदम उठा सकती है।
डीएमके के बिना तमिलनाडु में कांग्रेस का वजूद नहीं-राजीव
वहीं, कावेरी जल बंटवारे के मामले में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सिद्धारमैया पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो पानी छोड़ा गया है, उसको लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की सरकार ने किसी से भी सलाह नहीं ली। किसी भी पार्टी से कोई चर्चा नहीं की गई है।
किसानों से बिना पूछे डीएमके के दबाव में पानी छोड़ा गया है। कांग्रेस को पता है कि वह कभी भी तमिलनाडु में डीएमके के बिना नहीं रह सकती है। DMK और INDI-UPA गठबंधन के आगे अब कांग्रेस झुक चुकी है। कर्नाटक में भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कभी भी प्रदेश के हितों से समझौता नहीं करेगी।
कांग्रेस में 4 लोग फैसला करते हैं-सिंधिया
वहीं, मामले में अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान भी आया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस 4 दीवारों के अंदर सिर्फ अपने 4 लोगों के साथ फैसला लेती है। कांग्रेस सिर्फ अपने 4 सवालों पर ही नैरेटिव डिसाइड करती है। यह सब बंद दरवाजे के पीछे नहीं होता है। उनको विश्वास है कि पीएम मोदी एमपी के 9 करोड़ लोगों के दिल में हैं।
संबंधित खबरें
कर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
11 mins agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' अगले 2 घंटे में पड़ सकता है कमजोर
1 hr agoLIVE: भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को फोरम के लिए भेजा न्योता
2 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
9 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
9 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
10 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
12 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
12 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines