इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, वेतन-पेंशन में हुआ 58.5 प्रतिशत इजाफा

7th Pay Commission : कर्नाटक के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई। सिद्धारमैया की सरकार ने उनके वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी करने की घोषणा की। सरकारी कर्मियों के वेतन और पेंशन में 58.5 प्रतिशत इजाफा किया गया।

7th Pay, 7th Pay Commission, 7th Pay Commission Good News, Central Government Employees, DA Arrears, DA DR Arrears, DA Hike, Dearness Allowance, Government Employees

इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले

विज्ञापन

Government Employees Salary-Pension Hike : कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में 58.5 प्रतिशत वृद्धि करने का फैसला लिया। 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार, 1 जुलाई 2022 से वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी लागू होगी। इस वेतन संशोधन में कर्मियों के एचआरए में वृद्धि भी शामिल है।

सरकार के खजाने पर पड़ेगा असर

विज्ञापन

सीएम सिद्धारमैया ने सातवें वेतन आयोग लागू करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर किया। इसका लाभ राज्य के 7 लाख कर्मचारियों मिलेगा। उनकी सैलरी और पेंशन में 58.5 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी। सिद्धारमैया के इस फैसले से सरकार के खजाने पर 20,208 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

जानें वेतन और पेंशन में कितनी होगी बढ़ोतरी

विज्ञापन

इसे लेकर सीएम सिद्धारमैया ने बताया कि न्यूनतम मूल वेतन 17,000 रुपए से बढ़कर 27,000 रुपए हो जाएगा, जबकि अधिकतम वेतन 1,50,600 रुपए से बढ़कर 2,41,200 रुपए हो जाएगा। साथ ही न्यूनतम पेंशन 8,500 रुपए से बढ़कर 13,500 रुपए और अधिकतम 75,300 रुपए से बढ़कर 1,20,600 रुपए हो जाएगी।

विज्ञापन

HRA-DA में भी इजाफा

7वें वेतन आयोग के अनुसार, कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में 32 प्रतिशत की वृद्धि भी शामिल होगी। कर्मचारियों को उनके मूल वेतन में 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) के साथ-साथ 27.50 प्रतिशत फिटमेंट बढ़ोतरी भी मिलेगी। सातवें वेतन आयोग का फायदा गैर-शिक्षण विश्वविद्यालय, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकाय कर्मचारियों को मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ