नई दिल्ली: कर्नाटक में नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोपी श्री मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को गिरफ्तार किया गया है। कर्नाटक कानून व्यवस्था एडीजीपी आलोक कुमार ने कहा- निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। मेडिकल टेस्ट और जांच प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। उन्हें जज के सामने भी पेश किया जाएगा।
अभी पढ़ें – Sukhbir Khatana: BJP नेता की गुरुग्राम में गोली मारकर हत्या, CM मनोहर लाल खट्टर के थे करीबी
दो लड़कियों ने लगाया आरोप
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में जगद्गुरु मुरुगराजेंद्र विद्यापीठ मठ के वर्तमान पुजारी शिव मूर्ति मुरुघा शरणारू पर धार्मिक संस्थान के छात्रावास में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप है।
16 और 15 साल की दो लड़कियों ने राज्य बाल कल्याण समिति के सदस्यों को बताया था कि 1 जनवरी, 2019 से 6 जून, 2022 के बीच उनका यौन उत्पीड़न किया गया था। वे इस दौरान चित्रदुर्ग में मठ द्वारा संचालित एक स्कूल की छात्रा थीं।
अभी पढ़ें – Gujarat Road Accident: अंबाजी में दर्शन करने जा रहे 13 लोगों को कार सवार ने कुचला, 6 की मौत, 7 घायल
लड़कियों ने कहा कि यौन उत्पीड़न से पहले उन्हें नशीला पदार्थ दिया गया था, लेकिन उन्हें याद था कि क्या हो रहा था। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके पास वीडियो हैं और न्यायिक जांच का आदेश दिए जाने पर ही उन्हें प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस ने पोक्सो मामले में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की है। शरणारू राज्य के सबसे प्रमुख लिंगायत मठों में से एक है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
49 mins agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
1 hr ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
3 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
3 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
4 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines