Karnataka Budget 2023: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई ने शुक्रवार को राज्य का 2023-24 बजट पेश किया। इस दौरान सीएम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बेंगलुरु में भी राम मंदिर बनाया जाएगा। बोम्मई ने कहा कि बेंगलुरु के रामनगर में राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य विधानसभा में बजट प्रस्तुति के दौरान घोषणा करते हुए ये भी कहा कि अगले 2 वर्षों में हमारी सरकार की ओर से 1000 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न मंदिरों और मठों का विकास और नवीनीकरण किया जाएगा।
बजट के दौरान कांग्रेस विधायकों ने जताया अनोखा विरोध
उधर, कांग्रेस विधायकों ने बजट पेश होने के दौरान अनोखे तरीके से विरोध जताया। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई जिस वक्त बजट भाषण पढ़ना शुरू किया, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और अन्य कांग्रेस नेताओं को कानों में फूल लगाए देखा गया। विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और केपीसीसी प्रमुख डीके शिवकुमार सहित कांग्रेस के अन्य नेता कानों में फूल लगाकर विधानसभा पहुंचे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछले बजट और 2018 के घोषणापत्र के वादों को पूरा नहीं करके कर्नाटक के लोगों को धोखा दिया है। विपक्ष ने राज्य सरकार के बजट को KiviMeleHoova कहा है। दरअसल, ये एक कन्नड़ कहावत है, जिसका अर्थ है कि अगर कोई आपको बेवकूफ बना रहा है, तो इसका मतलब है कि वो आपको भ्रमित कर रहा है।
सिद्धारमैया बोले- बोम्मई सरकार ने लोगों से झूठे वादे किए
विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने लोगों से झूठे वादे किए हैं। इस दौरान कांग्रेस विधायक हंगामा करते रहे। कांग्रेस विधायकों के हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष ने उनसे शांत रहने और मुख्यमंत्री को बजट पेश करने की अनुमति देने का अनुरोध किया, लेकिन विधायक विरोध करते रहे।
और पढ़िए – पोसपोर्ट के लिए पुलिस वैरिफिकेशन में आएगी तेजी, 15 के बजाए लगेंगे सिर्फ 5 दिन
बजट पेश करने से पहले सीएम बोम्मई श्रीकांतेश्वर और श्री अंजनेय स्वामी मंदिर पहुंचे। बता दें कि कर्नाटक में इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं। कांग्रेस, विशेष रूप से विपक्ष के नेता सिद्धारमैया, बार-बार भाजपा सरकार पर यह दावा करते हुए हमला करते रहे हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 600 वादे किए थे, लेकिन उनमें से मुश्किल से 10 प्रतिशत ही पूरे किए गए हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
13 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
50 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines