BJP Yuva Morcha President Murdered: कर्नाटक के गंगावती से बड़ी खबर आ रही है, यहां भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वेंकटेश कुरुबारा की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में अभी पुरानी दुश्मनी हत्या का कारण होने की बात सामने आ रही है बीते चार दिन में ये तीसरी घटना है जब बीजेपी के नेताओं को निशाना बनाया गया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बीजेपी से जुड़े लोगों की हत्याएं हुई हैं।
अस्पताल के बाहर खड़ा था शख्स, अचानक आए हमलावारों ने घेरा
जानकारी के अनुसार यह वारदात कॉपल जिला के शकगंगावती में हुई है. बताया जा रहा है कि वेंकटेशन जिले के लीलावती एलुबू किलू अस्पताल के सामने किसी काम से खड़ा था. इस दौरान अचानक हमला आए और उस पर धावा बोल दिया. इससे पहले की वेंकटेश कुछ समझ पाता हमलावरों ने लाठियों, लात-घुसों से पीट-पीटकर वेंकटेश को अधमरा कर दिया. घायल को अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस को प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश का शक, ये रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं. अभी तक की जांच में पता चला है कि उसकी किसी से पुरानी रंजिश चली आ रही है. पुलिस इस केस मे जुआ विवाद और गैंगवार की भी आशंका जता रहा है. पुलिस मरने वाले का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने जांच के लिए बनाई 2 टीमें, मृतक के कॉल रिकॉर्ड का डाटा खंगाला
सरेराह हुई इस घटना से पुलिस अधिकारी सकते में हैं. पुलिस आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और जांच के लिए साक्ष्य एकत्रित किए हैं. पुलिस के अनुसार मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है.
बीजेपी नेताओं ने जताया शोक, पुलिस के हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग
पुलिस के अनुसार जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे. इसके अलावा इस घटना पर राज्य भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि कॉपल जिले के गंगावती तहसील में युवा मोर्चा के अध्यक्ष वेंकटेश के दुखद निधन की खबर सुनकर मन व्यथित हो गया है. मैं उनके निधन पर गहन शोक व्यक्त करता हूं.
ये भी पढ़ें: IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
4 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
5 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
7 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
8 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
9 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
9 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
9 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines