IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप

IPS Y Puran Kumar: हरियाणा कैडर के आईपीएस पूरन कुमार सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों ने दावा किया है कि उन्होंने 10 आईपीएस अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इसका जिक्र उन्होंने 8 पेज के सुसाइड नोट में किया है.

IPS Puran Kumar

IPS Y Puran Kumar मामले की जांच के लिए SIT का गठन

विज्ञापन

IPS Puran Suicide Case: हरियाणा कैडर के आईपीएस पूरन कुमार सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों ने दावा किया है कि उन्होंने 10 आईपीएस अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इसका जिक्र उन्होंने 8 पेज के सुसाइड नोट में किया है. सुसाइड नोट को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है. लैब रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी. हालांकि, अभी यही कहा जा सकता है कि आईपीएस (ADGP) पूरन कुमार सुसाइड केस में नए चेहरों से नकाब हट सकता है. इस केस पर सरकार की सीधी नजर है.

हरियाणा पुलिस सिस्टम पर सवाल

इस केस ने हरियाणा पुलिस सिस्टम पर कई तरह के सवाल खड़े किए है. एक तरफ आरोप है कि पूरन कुमार का गनमैन सुशील कुमार रिश्वत कांड में इन्वाल्व है तो वहीं दूसरी तरफ पूरन कुमार के सुसाइड नोट में लिखे आईपीएस अधिकारियों के नाम. दोनों ही मामले में सवाल हरियाणा पुलिस के सिस्टम पर ही खड़े हो रहे है. जनता की सुरक्षा के लिए जानी जाने वाली पुलिस अब खुद पर लगे आरोपों की सफाई देती दिख रही है.

Advertisment

आखिर क्यों दे दी जान ?

इस मामले की जांच में एक बात यह भी सामने आए कि सीनियर आईपीएस पूरन कुमार किस बात से इतना नाराज थे कि उन्होंने जान तक दे दी. कही उन पर किए गए उत्पीड़न की बात कही जा रही है तो राजनीतिक गलियारों में उनके गनमैन द्वारा मांगी गई रिश्वत भी चर्चा में है. एक Audio क्लिप भी इस मामले में वायरल हुई है.

जानें किस तरह से परेशान करने का आरोप

सूत्रों ने दावा किया है कि कई प्राइम पोस्टिंग पर रह चुके पूरन कुमार की एक साजिश के तहत परेशान किया जा रहा था. इसमें कुछ सीनियर अधिकारी के अलावा एसपी भी शामिल है. सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया गया है. यदि सुसाइड नोट में दर्ज नाम सामने आते है तो हरियाणा की राजनीति में भूचाल का सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ