---विज्ञापन---

देश angle-right

‘रात में अच्छी नींद के लिए महिला मंत्री लें एक्सट्रा पैग’…कर्नाटक में BJP नेता के बिगड़े बोल, CONGRESS बोली-पतन शुरू

Karnataka Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक में भाजपा नेता ने महिला मंत्री को लेकर गलत टिप्पणी की है। उनके चुनावी जनसभा में दिए गए बयान को लेकर अब बवाल खड़ा हो गया है। पूर्व विधायक संजय पाटिल ने महिला मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर को लेकर कहा कि वे रात को अच्छी नींद के लिए अतिरिक्त पैग लें। जिसके बाद अब कांग्रेस पार्टी उनके विरोध में उतर गई है। कांग्रेस ने इसे महिलाओं का अपमान करार दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

Karnataka BJP leader Sanjay Patil Controversial Statement: कर्नाटक में भाजपा नेता संजय पाटिल के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कांग्रेस नेता और राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर पर टिप्पणी कर दी। उन्होंने शनिवार को बेलगावी की जनसभा में महिला मंत्री को रात में अच्छी नींद के लिए “एक अतिरिक्त पैग” लेने का सुझाव दे डाला। जिसके बाद वे कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गए। पूर्व बीजेपी एमएलए संजय पाटिल ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के उदय से मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर को चिंता होगी।

यह भी पढ़ें-Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें राशिफल और उपाय

इसलिए रात को अच्छी नींद के लिए वे एक नींद की गोली या अतिरिक्त पैग लें। उन्होंने कहा कि बेलगावी में महिलाएं भाजपा को लगातार बड़ी संख्या में समर्थन दे रही है। वे 8 अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं। इसलिए भाजपा के समर्थन से उत्साहित हूं। मेरी इच्छा है कि मेरी बड़ी बहन (लक्ष्मी हेब्बालकर) रात को नींद की गोली ले लें। या अच्छी नींद के लिए अतिरिक्त पैग। वे चुनाव प्रचार करते रमेश जारकीहोली को भी नहीं देख पा रही होंगी।

---खबर नीचे जारी है---

महिला मंत्री के बेटे इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार

इस बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस की ओर से अब लगातार भाजपा पर निशाना साधा जा रहा है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि संजय पाटिल की लक्ष्मी हेब्बालकर पर टिप्पणी गलत है। ऐसा करके भाजपा नेता ने महिला समुदाय पर निशाना साधकर अपमानित करने का काम किया है। बीजेपी में अब महिला विरोधी रवैया बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने कहा कि जो महिलाओं को ओच्छी नजर से देखता है, समझ लीजिए की उसका पतन शुरू हो चुका है।

बीजेपी के साथ जेडीएस का पतन भी शुरू हो गया है। कांग्रेस ने कहा कि कौरवों और रावण की तरह दोनों पार्टियों का विनाश होकर रहेगा। एक्स पर भी पार्टी की ओर से इसको लेकर पोस्ट डाली गई है। भाजपा उम्मीदवार और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार बेलगावी सीट से लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ ही महिला मंत्री के बेटे मृणाल रवींद्र हेब्बालकर कांग्रेस उम्मीदवार है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 15, 2024 07:49 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola