यौन शोषण के केस में फंसे BJP नेता पर FIR, कर्नाटक से लड़ा था पार्टी के खिलाफ चुनाव

BJP Arun Kumar Sexual Harresment Case: बीजेपी नेता अरुण कुमार पुथिला पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। 47 वर्षीय पीड़िता ने अरुण पुथलिया के खिलाफ महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

Karnataka Bjp leader arun kumar Puthila
विज्ञापन

BJP Arun Kumar Sexual Harresment Case: लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व सांसद प्रज्जवल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इस मामले ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं। आम चुनाव को कुछ महीने की बीते हैं कि फिर एक बीजेपी नेता का नाम यौन उत्पीड़न केस में सामने आ रहा है। हिन्दुत्व कार्यकर्ता के रूप में मशहूर अरुण कुमार पुथिला पर 47 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

बीती शाम कर्नाटक के पुलिस स्टेशन में महिला ने बीजेपी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। दक्षिण कन्नड़ महिला पुलिस स्टेशन में पीड़िता ने बताया कि जून 2023 को बेंगलुरु के पाई विस्टा होटल में उसका यौन उत्पीड़न हुआ था और इस घिनौनी करतूत को अरुण कुमार पुथिला ने अंजाम दिया था। पुलिस ने IPC की धारा 417, 354ए और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisment

महिला ने सुनाई आपबीती

दक्षिण कन्नड़ पुलिस स्टेशन में बीती शाम करीब 6 बजे FIR दर्ज की गई। 47 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि 1 जून 2023 को उसे बेंगलुरु सिटी के पाई विस्टा होटल में बुलाया गया। बीजेपी नेता अरुण कुमार पुथिला ने होटल के कमरे में पीड़िता के साथ गलत हरकत की। साथ ही अरुण पुथिला ने महिला की तस्वीरें, सेल्फी और वीडियो ले ली। इसके बाद वो इनका इस्तेमाल करके महिला को ब्लैकमेल करने लगे। घटना के एक साल बाद पीड़िता ने इसकी खबर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

बीजेपी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

बता दें कि अरुण कुमार पुथिला का नाम कभी बागी नेताओं में शामिल था। उन्होंने कर्नाटक की पुत्तूर विधानसभा सीट से बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। मगर लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वो बीजेपी में शामिल हो गए।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ