Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार की देर शाम उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की सिफारिश पर 189 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है।
कुल उम्मीदवारों में से 52 उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में सीएम बोम्मई ने शिगगांव सीट से 49 फीसदी वोट पाकर जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के कैंडिडेट सैय्यद अजीमपीर खादरी को हराया था। वे 2008 से लगातार तीसरी बार विधायक बने थे।
पूर्व आईपीएस ऑफिसर भास्कर राव ने अभी हाल ही के आप छोड़कर भाजपा ज्वॉइन किया था। उन्होंने भाजपा ने चामराजपेट सीट पर उतारा है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में गुटबाजी का शिकार है। वहीं जेडीएस डूबता जहाज है।
ये होंगी VIP सीट
सीएम बोम्मई को उनकी पुरानी सीट शिगगांव से टिकट मिला है। बीएस येदियुरप्पा के बेटे बिजयेंद्र को शिकारीपुर सीट से टिकट मिला है। मंत्री बी श्रीरामुलू बेल्लारी ग्रामीण सीट से उतारे गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि चिक्कमगलुरु से चुनाव लड़ेंगे।
लिस्ट में सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट
उम्मीदवारों की सूची भाजपा ने ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश की है। 32 कैंडिडेट ओबीसी वर्ग से हैं। अनुसूचित जाति से 30 और अनुसूचित जनजाति से 16 उम्मीदवार हैं। इन उम्मीदवारों में 9 डॉक्टर, रिटायर्ड आईएएस-आईपीएस, 31 पोस्ट ग्रेजुएट और 8 महिलाओं को टिकट दिया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट
कांग्रेस जारी कर चुकी है 166 उम्मीदवारों की सूची
कर्नाटक में 224 सीटों के लिए 10 मई को वोटिंग होनी है। 13 मई को नतीजे आएंगे। चुनाव संबंधी अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है।
कांग्रेस ने यहां दो चरणों में 166 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जबकि जनता दल (सेक्युलर) ने 93 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
यह भी पढ़ें: Amul Vs Nandini: चुनावी राज्य कर्नाटक में कैसे शुरू हुआ अमूल बनाम नंदिनी विवाद? जानें अब तक किसने क्या कहा?
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
1 hr agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
2 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
3 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
4 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
5 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
6 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
6 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines