Kargil Vijay Diwas : 26 जुलाई को देश 26वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह दिन देश की विजय गाथा और इतिहास में गौरव की किरण की तरह चमकता है। यह दिन साल 1999 में भारत की शानदार विजय का प्रतीक है। 26 जुलाई का ही दिन था, जब लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा एक बार फिर शान से लहराया। यह सिर्फ एक तारीख नहीं है, यह सिर्फ एक वर्षगांठ नहीं, बल्कि हमारे सैनिकों के साहस और एकता का प्रतीक है। यह दिन उन सैनिकों और बहादुरों को नमन करने का है, जो बर्फीली, खतरनाक पहाड़ियों से होते हुए अपनी बहादुरी का प्रमाण दे चुके हैं और दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। क्या आपको पता है कि इस दौरान एक ऐसा भी मौका आया था, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारतीय सेना के निशाने पर आ गए थे?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ऐसे दस्तावेज सामने आए, जिनसे यह पता चलता है कि जिस बेस कैंप पर भारतीय सेना हमला करने वाली थी, वहां पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना प्रमुख मौजूद थे। हालांकि सेना ने यहाँ पर हमला नहीं किया, जिससे दोनों की जान बच गई थी।
कैसे बची थी दोनों की जान?
दिन था 24 जून 1999, सुबह लगभग 8:45 बजे। भारत-पाकिस्तान का युद्ध अपने चरम पर था। इस दौरान भारतीय सेना के जगुआर लड़ाकू विमान ने LAC के पास उड़ान भरी और पाकिस्तान की सेना के अड्डे को टारगेट पर ले लिया। पहले विमान ने टारगेट सेट किया और उसके पीछे उड़ान भर रहे अन्य विमान को हमला करना था। हालांकि पीछे चल रहे विमान ने ‘लेजर बास्केट के बाहर’ (टारगेट से हटकर) हमला कर दिया और यह हमला पाकिस्तान सेना के कैंप पर नहीं हो पाया।
दस्तावेजों के अनुसार, जगुआर CLDS (कॉकपिट लेजर डेजिग्नेशन सिस्टम) ने पॉइंट 4388 पर हमला किया। पायलट ने LAC के पार गुलटेरी पर लेजर से हमला किया था, लेकिन बम टारगेट तक नहीं पहुंच पाया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बम को लेजर बास्केट के बाहर छोड़ा गया था। बताया गया कि बाद में यह पता चला कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इस हमले के समय गुलटेरी में ही मौजूद थे।
बताया गया कि जब भारतीय वायुसेना के जगुआर लड़ाकू विमान ने गुलटेरी बेस को निशाना बनाया, तो इस बात की जानकारी नहीं थी कि नवाज शरीफ और परवेज मुशर्रफ वहीं मौजूद हैं। जगुआर के पायलट को एयर कमोडोर ने सलाह दी कि वह बम को वहां न दागे। इसके बाद पायलट ने बम को भारतीय क्षेत्र में ही गिरा दिया था। अगर यह फैसला न बदला गया होता, तो उस दिन पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और सेना प्रमुख भी मारे गए होते।
यह भी पढ़ें : अमेरिका नहीं मुश्किल वक्त में इस देश ने की थी कारगिल युद्ध में भारत की मदद
कहां है गुलटेरी?
गुलटेरी, जिसे गुलटारी भी कहा जाता है, यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से कुछ किलोमीटर पाकिस्तान की ओर स्थित है। यहां सेना का बेस था। कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान की सेना को यहां से ही हथियार पहुंचाए जा रहे थे। 24 जून को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख यहां पहुंचे थे। इसी दौरान सेना इस जगह पर हमला करने वाली थी, लेकिन अंत में यह हमला रोक दिया गया था।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 hrs agoLIVE: 'कनॉट प्लेस आओ या सीधे रामलीला मैदान में मिलो', राहुल गांधी की अपील
5 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines