Kanjhawala Case: दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह कंझावला केस के छठे आरोपी को गिरफ्तानर किया है। आशुतोष पर उन लोगों को बचाने के आरोप में गिरफ्तार किया जो उस कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि आशुतोष की ही बलेनो कार है, जिससे अंजलि का एक्सीडेंट हुआ था और उसे 12 किमी तक घसीटा गया था।
मामले के सातवें आरोपी अंकुश की पुलिस को अब भी तलाश है। पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि पहले से गिरफ्तार पांच आरोपियों में कार चलाने का दावा करने वाला दीपक खन्ना हादसे के वक्त कार में नहीं बल्कि अपने घर में था।
इस बात की पुष्टि उसके परिजनों और पड़ोसियों ने भी की है। जांच में पता चला है कि दीपक रविवार को पूरे दिन अपने घर पर रहा था. छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सातवें आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। इस मामले में पुलिस ने पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने गुरुवार को कहा कि आरोपी को बचाने में आशुतोष और अंकुश खन्ना की संलिप्तता सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड के माध्यम से साबित हुई है।
और पढ़िए – दो आरोपी अभी भी फरार, दीपक नहीं अमित चला रहा था कार, दिल्ली पुलिस ने किए बड़े खुलासे
गुरुवार को पुलिस ने कहा कि जैसा कि पहले सोचा गया था कि चार नहीं बल्कि पांच आदमी ग्रे मारुति सुजुकी बलेनो में थे, जिन्होंने अंजलि कुमारी के स्कूटर को टक्कर मारी और उसे खींच कर मार डाला। जांचकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि पांचवां गिरफ्तार संदिग्ध दीपक कार में नहीं था जब उसने सुल्तानपुरी में महिला को टक्कर मारी।
पुलिस आयुक्त चिन्मय बिस्वाल ने गुरुवार को कहा कि दुर्घटना के समय दीपक घर पर था और फोन कॉल के माध्यम से दुर्घटना के बारे में सूचित किया गया था। कार अमित खन्ना चला रहा था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
6 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
8 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
11 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines