Kanhaiya Kumar Assault Case Accused: हमने उसे सबक सिखा दिया है। उसने नारे लगाए थे, भारत तेरे टुकड़े होंगे। अफजल हम शर्मिंदा हैं, क्योंकि तेरे कातिल जिंदा हैं। कोई भी देश के टुकड़े नहीं कर सकता। अभी हम सनातनी जिंदा हैं। कन्हैया कुमार को अब दिल्ली में कतई घुसने नहीं देंगे। वह भारतीय सैनिकों को रेपिस्ट बताता है। उसका बढ़िया इलाज कर दिया। थपेड़ कर अच्छा सबक सिखा दिया। यह कहना है, कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर सबक सिखाने का दावा करने वाले दक्ष चौधरी का। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 2 युवक कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने की जिम्मेदारी ले रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि उन्होंने कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर और उस पर स्याहीं फेंक कर उसे अच्छा सबक सिखाया है।
कांग्रेस प्रत्याशी पर हमले के आरोप भाजपा पर लगे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कन्हैया कुमार पर चुनाव प्रचार के दौरान हमला होने के आरोप कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कन्हैया को थप्पड़ मारने और उस पर स्याहीं फेंकने वाले लोग भाजपा ने भेजे थे। भाजपा ने ही हमला कराया है। बता दें कि कन्हैया कुमार कांग्रेस के INDIA अलायंस के प्रत्याशी हैं और दिल्ली की नॉर्थ सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं।
बीते दिन वे चुनाव प्रचार कर रहे थे कि किसी ने भीड़ के बीच में आकर माला पहनाते हुए थप्पड़ मार दिया। दूसरे ने उनके ऊपर स्याहीं छिड़क दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कन्हैया कुमार को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे, लेकिन कन्हैया के समर्थकों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा।
कन्हैया का मुकाबला भाजपा के मनोज तिवारी से
बता दें कि कन्हैया कुमार के खिलाफ दिल्ली की नॉर्थ सीट से भाजपा सांसद मनोज तिवारी लोकसभा चुनावी रण में उतरे हुए हैं। कन्हैया-मनोज के बीच चुनावी जंग के चलते नॉर्थ सीट काफी सुर्खियों में है। 25 मई को छठे फेज में दिल्ली में मतदान होगा। दिल्ली की 7 सीटों से जहां भाजपा ने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं कांग्रेस इन 7 सीटों पर आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के खाते में 3 सीटें आई हैं और भाजपा 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कन्हैया कुमार ने थप्पड़ मरवाने और स्याहीं फेंकवाने का आरोपी मनोज तिवारी पर लगाया है।
यह भी पढ़ें:Air India का प्लेन हादसे का शिकार, पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर हुई घटना, 180 पैसेंजर्स की जान बाल-बाल बची
संबंधित खबरें
'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
17 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 hr agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
2 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
2 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
3 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
3 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
4 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
4 hrs agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines