Kangana Ranaut Vs Tejashwi Yadav : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच हिमाचल प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट मंडी से भाजपा उम्मीदवार और एक्ट्रेस कंगना रनौत की जुबान फिसल गई। इस पर आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तंज कसा है।
राहुल गांधी पर भी साधा निशान
कंगना रनौत ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इनको खुद नहीं पता है कि ये कहां आ रहे हैं और कहां जा रहे हैं। इस तरह बिगड़े शहजादों की पार्टी है। चाहे राहुल गांधी हो, जिन्हें चांद पर आलू उगाना है। इस दौरान कंगना की जुबान फिसल गई और उन्होंने गलती से तेजस्वी यादव की जगह तेजस्वी सूर्या का नाम लेते हुए उन्हें गुंडा और मछली खाने वाला बता दिया, जबकि तेजस्वी सूर्या खुद कर्नाटक से भाजपा सांसद हैं।
यह भी पढ़ें : एक ऐसा मंदिर जहां जाने से डरते हैं लोग, कंगना रनौत पहुंचीं करने दर्शन
कंगना की फिसली जुबान
कंगना ने मंडी के सरकाघाट में कहा कि तेजस्वी सूर्या गुंडागर्डी करते हैं और मछली उछाल-उछाल कर खाते हैं। वह तेजस्वी यादव का नाम लेना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने गलती से तेजस्वी सूर्या का नाम ले लिया। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नवरात्रि की पूर्व संध्या पर मछली खाने का एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर उनकी काफी निंदा हुई थी।
यह भी पढ़ें : ‘कंगना रनौत को किसी की प्रोटेक्शन की जरूरत नहीं, कर देती हैं बोलती बंद’, उमा भारती ने तारीफ
कंगना के बयान पर तेजस्वी यादव का कमेंट
कंगना रनौत के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ये मोहतरमा कौन है? आपको बता दें कि तेजस्वी सूर्या युवा भाजपा नेता हैं, जो इस वक्त कर्नाटक की बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद हैं। वे साल 2020 से बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। भाजपा ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए तेजस्वी सूर्या को बेंगलुरु दक्षिण सीट से टिकट दिया है।
संबंधित खबरें
फ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
1 hr ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
5 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
5 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
6 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines