Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर राहुल गांधी के बयान पर बरस पड़ी हैं। सदन में राहुल गांधी ने बजट के हलवे पर तंज कसा तो अब कंगना ने राहुल पर पलटवार करते हुए एक बार फिर से उन्हें सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया है।
राहुल पर भड़कीं कंगना
संसद में मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना ने कहा कि राहुल जी के बारे में हम क्या कहें? उनकी किसी बात का ना कोई तुक है ना कोई ढंग। हमें उनकी बातें समझ ही नहीं आती। उनकी सबसे निंदाजनक बात ये है कि वो देश के प्रति जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं वो गलत है।
इंदिरा गांधी का किया जिक्र
कंगना ने राहुल गांधी के हलवा वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि वो सदन में खड़े होकर कहते हैं कि देश का हलवा बंट रहा है और सब खा रहे हैं। देश के बजट को ऐसा करना कितना सही है? उनकी दादी ने भी देश के कई बजट बनाए हैं। उसी बजट को हलवा कहना और फिर मिल बांट कर खाना, ये देश के लिए अच्छी बात नहीं है।
देश कोई खाने की चीज नहीं- कंगना
कंगना आगे कहती हैं कि अनुराग ठाकुर ने जो कहा कि देश का बंटवारा करके खाना कांग्रेस की मानसिकता है, इस मानसिकता को बदलना होगा। देश कोई खाने की चीज नहीं है, देश सेवा की चीज है। अगर आप नेता हैं तो देश की सेवा के लिए बने हैं, आप देश को काटकर मिल बांट कर खाने के लिए नहीं बने हैं। देश का बजट भी संवैधानिक तौर पर बनता है, इसका मान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- बिहार में नीतीश बाबू पलटी मारेंगे या नहीं? देंगे मोदी सरकार का साथ या तेजस्वी यादव को झटका?
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
6 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
7 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
8 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
9 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
10 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines