---विज्ञापन---

देश

बिहार में नीतीश बाबू पलटी मारेंगे या नहीं? देंगे मोदी सरकार का साथ या तेजस्वी यादव को झटका?

Nitish Kumar Bihar News: बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार पर चल रही चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई महीनों से एक ही सवाल सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है। क्या नीतीश कुमार बीजेपी का दामन छोड़कर इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेंगे?

Nitish Kumar Bihar News: 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए। बीजेपी सरकार बनाएगी या नहीं? इस सवाल को लेकर असमंजस की स्थिति बनी। आखिरकार मोदी सरकार को नीतीश-नायडू का साथ मिला और 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पूरे मंत्रीमंडल के साथ शपथ ग्रहण कर ली। आम चुनाव की चर्चा यहीं से थम गई। मगर बिहार की राजनीति में एक सवाल आज भी पूछा जा रहा है। क्या नीतीश कुमार पाला बदलने वाले हैं? विपक्ष आए दिन इस सवाल के दम पर सत्तापक्ष को चुनौती दे रहा है। कहीं ना कहीं विपक्ष को उम्मीद है कि आम चुनाव ना सही मगर विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में बाजी पलट सकती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए का साथ छोड़कर इंडिया गठबंधन का हाथ थामेंगे। मगर विपक्ष को एक बार फिर से मायूसी मिली है।

पलटी मारेंगे नीतीश कुमार?

बीजेपी को समर्थन देने से लेकर मीडिया से रूबरू होने तक नीतीश ने हर बार साफ किया है कि अब वो कहीं नहीं जाने वाले हैं। वहीं अब जेडीयू नेता संजय झा ने विपक्ष के कई सवालों पर दो टूक जवाब दिया है। नीतीश को लेकर सबसे पहला सवाल सबके मन में यही है कि क्या वो NDA का चेहरा रहेंगे या फिर इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेंगे? इस पर जवाब देते हुए संजय झा ने कहा कि नीतीश NDA का सर्वमान्य चेहरा हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है।

---विज्ञापन---

टूटते पुल पर तोड़ी चुप्पी

मानसून की एंट्री के बाद बिहार में एक के बाद एक कई पुल टूट चुके हैं। इसे लेकर विपक्ष ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। इस पर बात करते हुए संजय झा ने बताया कि नेपाल से आने वाली नदियां बिहार के विकास में एक बड़ी बाधा उत्पन्न करती हैं। इससे हर साल राज्य में बाढ़ आने का खतरा बना रहता है। देश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का 17.2% बिहार में है। इसके लिए बजट में 1100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं और आर्थिक मदद की घोषणा की गई है।

---विज्ञापन---

केंद्र से नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा?

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने की बात करते हुए संजय झा ने कहा कि 14वें वित्त आयोग ने इसे खत्म कर दिया है। ऐसे में हमने केंद्र सरकार से मांग की थी कि बिहार को स्पेशल स्टेटस मिले या फिर राज्य को विशेष सहायता दी जाए। हमें पूरा विश्वास है कि केंद्र सरकार हमारी इस मांग पर ध्यान देगी और बजट में बिहार का ध्यान रखा जाएगा।

---विज्ञापन---

तेजस्वी के तंज पर पलटवार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अक्सर नीतीश सरकार को घेरते नजर आते हैं। तेजस्वी के तंजों का जवाब देते हुए संजय झा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। पहले बड़े अपराधी सीएम आवास में छिप जाते थे। मगर अब नीतीश सरकार में उन्हें संरक्षण नहीं मिलता है। जिस पार्टी के नेताओं को सजा मिली, वो भ्रष्टाचार और कुशासन के प्रतीक थे, उनके द्वारा कानून व्यवस्था की बात करना हास्यास्पद लगता है।

यह भी पढ़ें- 16 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा लापता; उत्तराखंड-हिमाचल में जानलेवा बनी बारिश, चारधाम यात्रा रोकी

First published on: Aug 02, 2024 09:27 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola