हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत पर टिप्पणी को लेकर मचा बवाल, कांग्रेस नेता ने दी सफाई

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो गया है। राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से चुनाव प्रचार में एक्टिव हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता ने कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है।

विज्ञापन
सुप्रिया श्रीनेत और कंगना रनौत।

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग जारी है। मंडी सीट से कंगना रनौत के नाम की घोषणा होने के बाद कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आपत्तिजनक पोस्ट कर बवाल मचा दिया है। इस टिप्पणी पर भाजपा नेताओं ने सुप्रिया श्रीनेत को घेरा है। हालांकि, बाद में कांग्रेस प्रवक्ता ने पोस्ट डिलीट कर दी। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके बाद कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इंस्टाग्राम पर कंगना की एक तस्वीर शेयर कर पोस्ट में लिखा कि मंडी में क्या भाव चल रहा है कोई बताएगा? हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने पोस्ट हटा ली, लेकिन भाजपा नेताओं ने स्क्रीनशॉट लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने भी करारा जवाब दिया है।

सुप्रिया श्रीनेत ने आपत्तिजनक टिप्पणी पर दी सफाई

सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर पोस्ट कर सफाई पेश की है। उन्होंने लिखा कि मेरे फेसबुक और इंस्टा के अकाउंट पर कई लोगों का एक्सेस है। इसमें से किसी व्यक्ति ने आज एक बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया था। मुझे जैसे ही इसकी जानकारी हुई मैंने वह पोस्ट हटा दिया। जो भी मुझे जानते हैं, वह यह अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं किसी भी महिला के लिए व्यक्तिगत भोंडी बात नहीं करती हूं। मेरी जानकारी में आया है कि यह पोस्ट पहले एक पैरोडी अकाउंट पर चल रहा था। यहां से किसी ने यह पोस्ट उठाकर मेरे अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। मैं ऐसा करने वाले की पहचान में लगी हूं। साथ ही मेरे नाम का दुरुपयोग कर बनाए गए पैरोडी अकाउंट को भी X में रिपोर्ट किया है।

यह भी पढ़ें :kangana Ranaut के लिए आसान नहीं होगी जीत, मंडी सीट पर कुछ ऐसा है जातीय समीकरण

कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा आया सामने : बग्गा

भाजपा युवा मोर्चा के जनरल सेक्रेटरी तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक बार फिर कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। राहुल गांधी की करीबी सुप्रिया श्रीनेत कांग्रेस का नेहरूवादी चेहरा दिखा रही हैं।

क्या सुप्रिया को बर्खास्त करेंगे खरगे : शहजाद पूनावाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह बेहद घृणित टिप्पणी है। सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना पर घृणित टिप्पणी है। सुप्रिया तत्काल बर्खास्त होनी चाहिए। इस पर क्या बोलेंगी प्रियंका गांधी? क्या मल्लिकार्जुन खरगे बर्खास्त करेंगे? अब हाथरस लॉबी कहां है? पहले उन्होंने संदेशखाली, फिर लाल सिंह को कांग्रेस से टिकट मिलने को और अब इसे सही ठहराया।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले मिला नोटों का जखीरा, गिनते-गिनते हांफ गए अधिकारी, देखें Video

कंगना रनौत ने क्या दिया जवाब

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पटलवार करते हुए कहा कि प्रिय सुप्रिया, मैंने एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 सालों में हर तरह की महिलाओं की भूमिका निभाई है। क्वीन में एक भोली लड़की से लेकर धाकड़ में एक आकर्षक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी में एक राक्षसी तक, रज्जो में एक वैश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक। हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए। हर महिला अपनी गरिमा की हकदार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें