Kangana Ranaut Exclusive Interview : एक्टिंग की दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली कंगना रनौत अब राजनीति की दुनिया में भी एंट्री कर चुकी हैं। इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाली कंगना देश से जुड़े मुद्दों पर हमेशा मुखर रही हैं। आज यानी बुधवार को उन्होंने न्यूज24 के साथ एक्सक्लूजिव बातचीत की और अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ के साथ संसद में अपनी एंट्री से लेकर किसान आंदोलन और थप्पड़ कांड पर भी अपनी बात बेबाकी के साथ सामने रखी। इसके अलावा भाजपा नेतृत्व की नाराजगी और उसे लेकर कंगना ने क्या किया, इन सवालों के जवाब भी कंगना ने दिए।
इमरजेंसी पर क्या बोलीं कंगना?
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गई इमरजेंसी पर उनकी फिल्म आ रही है जिसका नाम भी इमरजेंसी ही है। इसे लेकर कंगना ने कहा कि इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगा कि किस तरह बड़े से बड़े नेता सत्ता के नशे में चूर हो जाते हैं। हालांकि, कंगना ने यह भी कहा कि फिल्म में इंदिरा गांधी की छवि को गलत तरीके से नहीं दिखाया जाएगा।
किसान आंदोलन पर कैसा रुख
किसानों के लेकर कंगना रनौत की विवादित टिप्पणी को लेकर पार्टी नेतृत्व के रिएक्शन पर भी उन्होंने बात की। कंगना ने कहा कि पंजाब के लोगों को, किसानों को मेरे खिलाफ भड़काया जा रहा है। एयरपोर्ट पर भी मुझपर हमला हुआ। कंगना ने भरोसा जताते हुए कहा कि मुझे लगता है कि जो मेरे साथ हुआ है उसे आने वाले समय में सभी लोग समझेंगे।
संसद की दुनिया कितनी अलग?
फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति में एंट्री को लेकर कंगना ने कहा कि संसद की दुनिया पूरी तरह से अलग है। यहां मुझे कई नए अनुभव मिले हैं जिन्होंने मेरे व्यक्तित्व को बेहतर करने का काम किया है। कंगना रनौत ने यह भी कहा कि देश तभी रह पाएगा जब भारतीय जनता पार्टी रह पाएगी। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष हमारे देश को जलाने की कोशिश कर रहा है।
संबंधित खबरें
सौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
1 hr ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
8 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
9 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
10 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
13 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
13 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
13 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
15 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines