हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन हैं कमलनाथ, जिनका छूट रहा कांग्रेस से 'साथ'; देखें दिग्गज नेता का राजनीतिक सफर 

Kamal nath and Nakul nath may join bjp: कमलनाथ 9 बार छिंदवाड़ा से सांसद रह चुके हैं। साल 2018 में वह मध्यप्रदेश के सीएम बने थे, इसी साल उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया था। जानकारी के अनुसार साल 1980 में कमलनाथ पहली बार छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव जीत थे। परिवार में उनकी पत्नी अल्का नाथ और नकुलनाथ समेत दो बेटे हैं।

विज्ञापन
कमलनाथ

Kamal nath and Nakul nath may join bjp: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ की बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हैं। कमलनाथ के राजनीतिक सफर पर नजर डालें तो पार्टी में उनका कद हमेशा ऊंचा ही रहा। मध्यप्रदेश में ‘कमल’ खिला या ‘पंजा’ चला मध्यप्रदेश में कांग्रेस के ‘नाथ’ हमेशा वह ही बनकर उभरे। लेकिन बीते कुछ माह से जब से राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की सरगर्मियां तेज हैं पार्टी ने एकाएक उन्हें साइड लाइन कर दिया था। बताया जा रहा है कि बीते विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार से आलाकमान उनसे नाराज चल रहा था।

जन्म और पारिवारिक जीवन

जानकारी के अनुसार कमलनाथ का जन्म 18 नवंबर 1946 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। वह ग्रेजुएशन तक पढ़े हैं, उत्तर प्रदेश में स्कूल तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज से बी.कॉम की है। स्टूडेंट लाइफ से ही वह कांग्रेस से जुड़े गए थे। परिवार में उनकी पत्नी अल्का नाथ और नकुलनाथ समेत दो बेटे हैं। फिलहाल उनका मूल निवास मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में है। जानकारी के अनुसार वह अब तक 9 बार छिंदवाड़ा से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वह एक बार छिंदवाड़ा से विधायक रहे थे। वह एक बार सीएम भी रह चुके हैं। पुराने कांग्रेसियों में उनकी गिनती होती है, बताया जाता है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के काफी करीबी थे।

विज्ञापन

राजनीतिक सफर की फेहरिस्त लंबी

वैसे तो कमलनाथ की कई राजनीतिक उपलब्धियां हैं। लेकिन बड़े पदों या कांग्रेस पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी की बात करें तो वह मनमोहन सरकार में शहरी विकास मंत्री थे। साल 2018 में उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। इसी साल वह मध्यप्रदेश के सीएम भी बने थे। वैसे तो कमलनाथ कई लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, वह साल 1980 में पहली बार छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव जीत थे। उस समय उनकी उम्र 34 साल थी। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में वह उस समय चर्चा में आए थे जब उनके चुनावी हलफनामे से पता चला था कि उनके पास कुल 187 करोड़ रुपए की संपत्ति है। बताया जाता है कि वह सबसे अमीर सीएम थे और उनके पास दो दर्जन से ज्यादा कंपनियां हैं।

ये भी पढ़ें: Kamal Nath जॉइन करेंगे भाजपा! बेटे नकुल के साथ दिल्ली रवाना, BJP-कांग्रेस में मची हलचल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola