Mimicry Row : देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ की नकल उतारने का विवाद बढ़ता जा रहा है। हालांकि, मिमिक्री करने वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी अपनी गलती मानने के लिए तैयार नहीं हैं। बुधवार को बनर्जी ने कहा कि मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोकसभा में मिमिक्री कर चुके हैं।
टीएमसी सांसद ने उपराष्ट्रपति को वरिष्ठ बताते हुए कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। पता नहीं क्यों वह इसे अपने ऊपर ले रहे हैं। बनर्जी ने सवाल किया कि अगर वह इसे अपने ऊपर ले रहे हैं तो मेरा सवाल यह है कि क्या वह सच में राज्यसभा में ऐसा ही व्यवहार करते हैं? उन्होंने मिमिक्री को एक तरह की आर्ट बताया और पीएम मोदी का उदाहरण दिया।
बनर्जी ने दावा किया कि खुद प्रधानमंत्री लोकसभा में मिमिक्री कर चुके हैं। लेकिन किसी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया था।
‘पीएम और भाजपा हमें नसीहत न दें’
उधर, इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी कहा कि प्रधानमंत्री को याद करना चाहिए कि बंगाल में चुनाव के वक्त कैसे उन्होंने एक महिला मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) का मजाक उड़ाया था। जिनके खुद के घर शीशे के हैं वो हम पर पत्थर फेंकने की कोशिश न करें। भाजपा की सभ्यता हम जानते हैं। पीएम और भाजपा को हमें नसीहत नहीं देनी चाहिए।
राष्ट्रपति की ओर से भी आई प्रतिक्रिया
वहीं, इस मामले को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की प्रतिक्रिया भी आई है। उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से की गई एक पोस्ट में कहा गया है कि संसद परिसर में जिस तरह हमारे उप राष्ट्रपति का अपमान हुआ उससे मैं आहत हूं। चयनित प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता होनी चाहिए, लेकिन उनकी अभिव्यक्ति गरिमा और शिष्टाचार के दायरे में होनी चाहिए। यह संसद की परंपरा है जिस पर हमें गर्व है और देश की जनता हमसे उम्मीद करती है कि हम इसे बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: संवैधानिक पद के साथ ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण: पीएम
ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद से पूछताछ क्यों नहीं: जयराम रमेश
ये भी पढ़ें: कौन हैं मिमिक्री करने वाले TMC सांसद कल्याण बनर्जी
संबंधित खबरें
अनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
4 mins agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
39 mins agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
3 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
4 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
4 hrs agoLIVE: गुजरात के बनासकांठा पहुंचे PM मोदी, BBBRC के एनिमल फार्म का किया दौरा
4 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
11 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
13 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines