---विज्ञापन---

देश

Kal Ka Mausam: आधी रात अचानक बिगड़ेगा मौसम, अगले 48 घंटों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का बड़ा अलर्ट

अगले 48 घंटों में उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम खराब होने की आशंका है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर भारत में अगले कुछ घंटों में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने वाला है, जिसका असर कश्मीर से लेकर बिहार तक देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान आसमान में बिजली कड़कने और ओलावृष्टि होने का भी अंदेशा है. हालांकि इस मौसमी बदलाव के बीच न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तेज हवाओं से सिहरन वाली सर्दी महसूस की जा सकती है.

किन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी?

दिल्ली-एनसीआर में 17 फरवरी की रात से मौसम बदलने की उम्मीद है, जिससे बुधवार को बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बना रहेगा. राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर, अजमेर और बीकानेर समेत कई संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. हरियाणा और पंजाब में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है, जिससे सुबह-शाम हल्की गुलाबी सर्दी का एहसास बना रहेगा. वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर और गुना जैसे जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में भी बुधवार तक बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: तारिक रहमान को ओम बिरला ने दिया PM मोदी का लिखा खत; जानिए- उसमें क्या लिखा था

पहाड़ों पर बर्फबारी और कोल्ड डे की स्थिति

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में 19 फरवरी तक मौसम खराब रहने की उम्मीद है, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है. हिमाचल के लाहौल स्पीति और कुल्लू में भी बर्फबारी के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहने के कारण लोगों को भीषण ठंड का सामना करना होगा. स्काईमेट के अनुसार पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश और दक्षिण में अंडमान निकोबार में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

---विज्ञापन---

प्रमुख शहरों का संभावित तापमान

मौसम विभाग द्वारा 18 फरवरी के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. मुंबई और जयपुर में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि लखनऊ और भोपाल में भी पारा 28 से 30 डिग्री तक जा सकता है. पहाड़ी इलाकों की बात करें तो शिमला में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और कश्मीर में -1 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है. पटना में अधिकतम तापमान केवल 17 डिग्री रहने से वहां ठंड का असर ज्यादा दिखेगा, जबकि कोलकाता में मौसम गर्म रहेगा और पारा 29 डिग्री तक पहुंच सकता है.

First published on: Feb 17, 2026 10:38 PM

End of Article

About the Author

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में तीन वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. राजा ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee Media के डिजिटल प्लेटफॉर्म India.Com हिंदी से की थी. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.

Read More

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola