हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal Ka Mausam: बदलेगा मौसम का मिजाज! भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कैसा रहेगा वेदर?

मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी में 18 से 23 अक्टूबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
अगले सप्ताह किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. (Photo: ANI)

भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 से 23 अक्टूबर के बीच भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है. वहीं, दिल्ली समेत उत्तर भारत, मध्य प्रदेश, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले सप्ताह किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.

भारत के किन राज्यों में बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी में 18 से 23 अक्टूबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है. इसके बाद 19 से 23 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. कर्नाटक और तेलंगाना में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में अचानक क्यों बढ़ी ठंड? पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का अलर्ट जारी

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में 18 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, 19 अक्टूबर को भी आसमान साफ रहने की संभावना है. इस दिन तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी और पूर्वोत्तरी राज्यों में आने वाले दिनों में कोई महत्वपूर्ण मौसमी गतिविधि होने की संभावना नहीं है. वहीं, अरब सागर में कर्नाटक और केरल के तटों के आसपास मछुआरों को समुद्र में जाने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

महाराष्ट्र में आंधी-तूफान की आशंका

महाराष्ट्र और गोवा 18 से 19 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. महाराष्ट्र में 20 अक्टूबर तक ऐसी मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. कोंकण और गोवा में शनिवार को गर्म और उमस भरा मौसम रहा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola