Tomorrow Weather: देशभर में मानसून एक बार फिर अपने पूरे तेवर में नजर आ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 सितंबर 2026 को देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने और भीषण आंधी-तूफान को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. अगले 16 घंटों के भीतर कई हिस्सों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो रहा है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की स्थितियां बन रही हैं.
इन 24 राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, असम, नगालैंड, त्रिपुरा और मिजोरम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
उत्तर-पश्चिम भारत: दिल्ली-NCR और पहाड़ों पर बारिश का दौर
पहाड़ी राज्यों में, उत्तराखंड में 10 से 13 सितंबर के बीच भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश में 14 और 15 सितंबर को झमाझम बारिश होने की संभावना है. मैदानी इलाकों की बात करें तो हरियाणा और पंजाब में 14 और 15 सितंबर को छिटपुट भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 और 10 सितंबर को आंधी और बिजली चमकने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी 11 से 15 सितंबर के बीच रुक-रुक कर बारिश का दौर बना रहेगा. उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश और 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है. लखनऊ का तापमान 26°C से 33°C के बीच रहेगा.
दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश की संभावना
दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश की संभावना है. 14 सितंबर तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहेगा. खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को घर से निकलते समय मौसम अपडेट देखने और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है.
पूर्वी भारत: ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश का खतरा
पूर्वी राज्यों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रहने वाला है. ओडिशा में 10 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा 9 और 11 सितंबर को राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 10 से 11 सितंबर के दौरान यहां 40 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है.
बिहार में 10 सितंबर को, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल में 10 से 11 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है. साथ ही बिहार, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 10 से 13 सितंबर तक 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और बिजली गिरने के आसार हैं. बिहार के पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में 60 किमी की रफ्तार से हवा और भारी बारिश का अलर्ट है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी 15 सितंबर तक लगातार बारिश जारी रहेगी.
मध्य भारत: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलर्ट
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बारिश का दायरा बढ़ेगा. मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन और राजस्थान के जयपुर, कोटा समेत दोनों राज्यों के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने का अनुमान है. छत्तीसगढ़ में 10 से 15 सितंबर तक अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी, जहां 12 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अनुमान है. वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 12 से 14 सितंबर और पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. विदर्भ में भी 12 और 13 सितंबर को तेज बारिश और बादलों की गरज चमक देखने को मिलेगी.
संबंधित खबरें
हूती हमलों का रियाद की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
9 mins agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
49 mins agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 hr ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
3 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
4 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
4 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
6 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines