Kal Ka Mausam Kaisa Rahega 28 February: उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर राज्यों में भयंकर गर्मी दस्तक देने वाली है. मार्च की शुरुआत में ही कई राज्यों में लोगों को गर्मी से सामना करना पड़ेगा. वहीं, दूसरी ओर अरुणाचल, असम, मेघालय, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर समेत 7 राज्यों में बारिश भी दस्तक देगी. IMD के अनुसार, इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंट के रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अपडेट के मुताबिक, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है. वहीं, दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 3-4 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

---विज्ञापन---

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?

दिल्ली में 28 फरवरी के लेकर 2 मार्च के बीच आसमान साफ रहेगा. यानी अब होली के दौरान भी लोगों को ठंड का एहसान नहीं होगा. दिल्ली में 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री रह सकता है. वहीं, इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं.

---विज्ञापन---

यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम?

उत्तर प्रदेश में अब गर्मी बढ़ गई है. यहां दिन के समय तो तेज धूप के कारण गर्मी हो ही रही है लेकिन रात के समय में भी अब लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. आईएमडी के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक हो सकता है. जबकि अगले 24 घंटे में कोई खास बदलाव नहीं होगा. हालांकि 24 घंटे के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है और होली के दौरान भी लोगों को गर्मी का एहसास होगा.

बिहार में कल कैसा रहेगा वेदर?

IMD के अनुसार, बिहार में कल का मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. मौसम विभाग ने किसी भी तरह के आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी नहीं जारी की है. कल बिहार का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

हिमाचल प्रदेश में कल बर्फबारी की संभावना

भले ही मैदानी इलाकों में सूर्यदेव की चमक से तापमान बढ़ रहा हो, लेकिन पहाड़ों पर अभी भी ठंड का ही कब्जा है। मौसम विभाग ने कल हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है. इसके अलावा बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है और भी ठंड में भी इजाफा हो सकता है.

मध्य प्रदेश में कल मौसम रहेगा शुष्क?

IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश में कल मौसम पूरी तरह शुष्क (Dry) रहने का अनुमान जताया गया है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप खिलेगी, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के आसपास रहने की संभावना है. हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी.

क्या राजस्थान में कल होगी बारिश?

राजस्थान में भी कल मौसम शुष्क बना रहेगा और आसमान साफ रहने की उम्मीद है. राज्य के पश्चिमी हिस्सों (जैसे बाड़मेर, बीकानेर और जैसलमेर) में गर्मी का असर अधिक दिखेगा, जहां अधिकतम तापमान 33°C से 36°C तक जा सकता है.

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कल वेदर साफ रहने का अनुमान जताया है, लेकिन शाम तक कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि बारिश की वजह से वहां पर तापमान में कुछ खास फर्क नहीं आएगा. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, जल्द ही उत्तराखंड के कुछ निचले जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है.