हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal Ka Mausam June 5: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, कई राज्यों में तूफान का अलर्ट; जानें कल का मौसम

मौसम विभाग ने करीब 19 राज्यों में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है, जिनमें पूर्वी और दक्षिणी राज्यों पर सबसे ज्यादा प्रभाव रहने की आशंका जताई गई है. IMD का अनुमान है कि तेज हवाओं की रफ्तार 70–80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

विज्ञापन

दक्षिण भारत से देश में मानसून का आगमन और उत्तर भारत में अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी, लेकिन तेज आंधी की वजह से कई लोगों की गाड़ियों के शीशे भी टूटे. हालांकि आने वाले दिनों में अब ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 5 जून के लिए देश के अधिकांश हिस्सों में अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञानियों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में प्रवेश कर लिया है और अगले 24 घंटों में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है.

19 राज्यों में मौसम का ‘तांडव’


मौसम विभाग ने करीब 19 राज्यों में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है, जिनमें पूर्वी और दक्षिणी राज्यों पर सबसे ज्यादा प्रभाव रहने की आशंका जताई गई है. IMD का अनुमान है कि तेज हवाओं की रफ्तार 70–80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर वज्रपात और भीषण आंधी की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग ने विशेष रूप से कहा है कि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 5 जून को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है.

यह भी पढ़ें: बिना AC-कूलर छत्तीसगढ़ के आदिवासी कैसे देते हैं भीषण गर्मी को मात, जुगाड़ देख हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने सलाह


इसके साथ ही मछुआरों को केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के सीमित क्षेत्रों में 9 जून तक समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार का दिन हलचल भरा रहने का अनुमान है. IMD के अनुसार दिल्ली-NCR में मौसम दो चरणों में बदलेगा. पहली कड़ी सुबह से दोपहर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और 40–50 किमी/घंटा तक की तेज हवा के साथ होगी.

दिल्ली समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?


जबकि शाम से रात के बीच गरज-चमक के साथ एक दूसरा दौर संभव है. विभाग ने बताया कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 38°C से 40°C के बीच रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है. उत्तरी भारत में हिमालयी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना जताई गयी है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की आशंका बनी हुई है. बिहार में 6 जून से लू की स्थिति बन सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: देश में हुई मानसून की एंट्री, क्यों हमेशा केरलम में ही सबसे पहले आता है मानसून? जानें रोचक फैक्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola