हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal Ka Mausam June 19: दिल्ली में आंधी तो बिहार में 80km की रफ्तार से झोंके, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद है, जबकि हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam June 19: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के मौसम को लेकर एक ताजा अपडेट जारी कर दिया है. शुक्रवार यानी 19 जून को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग ही नजारा देखने को मिलेगा. जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कुछ इलाके अब भी भीषण लू (Heat Wave) की चपेट में रहेंगे, वहीं दूसरी तरफ बिहार समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम पूरी तरह बदलने वाला है.

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. IMD के मुताबिक, सुबह या दोपहर के समय तेज गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है, जिसमें हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. दिल्ली-एनसीआर में बहुत हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान 40°C से 42°C के बीच बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: समंदर में भारत की ‘त्रिशक्ति’… चीन की हर चालाकी होगी ढेर! आजादी के बाद दूसरी बार इतिहास रचने जा रही भारतीय नौसेना

विज्ञापन

राजस्थान में मौसम का उग्र रूप


वहीं, राजस्थान में मौसम और उग्र रूप देखने को मिल सकता है. पूर्वी राजस्थान में 60-70 किमी/घंटा और पश्चिमी राजस्थान में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी है. पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद है, जबकि हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है.

बिहार में 80 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी


पूर्वी भारत में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रुख दिखा सकता है. बिहार में शुक्रवार को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसके साथ ही झारखंड और ओडिशा में भी 50-60 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है, जो शनिवार तक जारी रह सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना के 40 जवानों की टुकड़ी मंगोलिया रवाना, क्यों खास है जाट रेजिमेंट का यह मिशन?

दूसरी ओर, पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघालय, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 12 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट है. दक्षिण भारत के केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola