देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. चक्रवात अर्नब के असर से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 30 अक्टूबर को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर से पहले तक कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
दिल्ली में गिर सकता है तापमान
दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है. सुबह पूर्व दिशा से हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. दोपहर में हवा की गति बढ़कर 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम
चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात अर्नब के अप्रत्यक्ष प्रभाव से हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल रहा है. हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जबकि चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो रही है. यह स्थिति रात और 30 अक्टूबर की दोपहर तक बनी रह सकती है. इसके बाद मौसम में सुधार होने की उम्मीद है.
उन्होंने बताया कि हरियाणा में इसका असर पंजाब की तुलना में अधिक है. हालांकि, पंजाब के उत्तर-पूर्वी जिलों के अलावा मानसा, बठिंडा, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में भी मौसम प्रभावित हो सकता है.
छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी
दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बने दबाव क्षेत्र के कारण 29 अक्टूबर को पूर्वी छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. 30 अक्टूबर को उत्तरी बिहार में भी कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 30 अक्टूबर को उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 29 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब में 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान और हरियाणा में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की आशंका है.
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 mins ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
1 hr ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
3 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
4 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
4 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
6 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
8 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines