हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चल सकती है.

विज्ञापन
3 अक्टूबर को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान है. (Photo: ANI)

मानसून अब देश के कई हिस्सों से विदाई की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, गुजरात और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों से मानसून के पीछे हटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. हालांकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून की वापसी की संभावना है. वहीं, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के संकेत हैं.

मौसम विज्ञान का अनुमान है कि देश के पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्सों में बारिश का दौर अभी जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर को असम और मेघालय के साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 3 और 4 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

साउथ इंडिया में कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 4 और 5 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है. केरल में 4 से 6 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. कर्नाटक के कई जिलों में 5 और 6 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी म्यांमार, दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश, मिजोरम और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है. 2 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे तक इसका असर कम हो चुका था. इसके अलावा सिक्किम और आसपास, उत्तर-पूर्वी असम, केरल तट के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी चक्रवाती हवाओं की संभावना बनी हुई है.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा साफ

राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 3 अक्टूबर को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चल सकती है, जिसकी रफ्तार करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी. दोपहर में हवा की रफ्तार बढ़कर करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. शाम और रात में पश्चिमी हवा की रफ्तार घटकर करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola