Kal Ka Mausam : UP, पंजाब और हरियाणा में बरसेंगे बादल, जानें- दिल्ली NCR में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, कल उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका है.

Rain Alert

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 6 से 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी. 19 जुलाई के मौसम की करें, तो मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

पहाड़ी राज्यों में आसमानी आफत का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, कल उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी बड़े पैमाने पर काफी ज्यादा बारिश दर्ज की जा सकती है. पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भूस्खलन, जलभराव और अचानक आने वाली बाढ़ को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में उमस और हल्की बारिश

दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दोपहर या शाम के समय कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बहुत हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. हालांकि, दिन के समय दिल्ली में कुछ जगहों पर गर्मी और उमस की स्थिति बनी रह सकती है.

विज्ञापन

यूपी, पंजाब और हरियाणा का हाल

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 से 24 जुलाई के दौरान लगातार कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल बड़े हिस्से में व्यापक बारिश होने की संभावना है. पंजाब और हरियाणा में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

विज्ञापन

मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड, बिहार, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश के बड़े हिस्सों में व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में भी छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के अंदरूनी इलाके में अगले 7 दिनों के दौरान बारिश में कमी दर्ज की जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ