Kailash Mansarovar Yatra 2025: विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिन के चीन दौरे पर थे। बता दें कि विजिट 26 और 27 जनवरी को था। इस विजिट के दौरान विदेश मंत्रालय का अहम बयान सामने आया है। बताया गया है कि 2025 की गर्मियों में ही एक बार फिर कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होगी। इसके अलावा दोनों देशों में बहने वाली नदियों के बारे में डेटा भी शेयर किया जाएगा और एक्सपर्ट्स से मुलाकात भी होगी।
इसके अलावा दोनों देशों के बीच सीधी फ्लाइट सुविधा को जल्द शुरू करने के लिए सैद्धांतिक सहमति (In-principle agreement) पर बात की जाएगी।
कैलाश-मानसरोवर यात्रा जल्द शुरू
भारत और चीन के विदेश सचिव के बीच दो दिनों की बातचीत के बाद, फैसला लिया गया कि गर्मियों में कैलाश-मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अभी ऐसा करने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी। बता दें कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भारत और चीन के बीच विदेश सचिव-उप विदेश मंत्री तंत्र की बैठक के लिए बीजिंग का दौरा किया।
अक्टूबर में कजान में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बनी सहमति के हिसाब से दोनों पक्षों ने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति की समीक्षा की और संबंधों को स्थिर बनाने के लिए कदम उठाने पर सहमति जताई। ऐसे में यात्रा को फिर से शुरू करना इस दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसमें तिब्बत में कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की यात्रा शामिल है।
बता दें कि इसे 2020 के कोविड के बाद से स्थगित कर दिया गया था। कोविड के बाद, बीजिंग और नई दिल्ली के बीच संबंधों में खटास के कारण चीन ने व्यवस्थाओं का नवीनीकरण नहीं किया और गलवान संघर्ष के बाद स्थिति और बिगड़ गई।
शुरू की जाएगी सीधी फ्लाइट
इसके अलावा इस मीटिंग में दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू करने पर भी सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई गई। दोनों पक्षों के संबंधित तकनीकी अधिकारी जल्द ही इस उद्देश्य के लिए एक अपडेट देंगे। इसके अलावा सीमा पार नदियों से संबंधित हाइड्रोलॉजिकल डेटा और अन्य सहयोग के प्रावधान को फिर से शुरू करने पर चर्चा करने के लिए भारत-चीन के एक्सपर्ट की एक मीटिंग भी आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें –Donald Trump के ऑफर को राष्ट्रपति ने ठुकराया, लोग बोले- मरना मंजूर लेकिन…
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
1 hr agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
11 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
13 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines