Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुज बज गया है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव में पूरी तरह एक्टिव हो गई हैं। दलों के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व डिप्टी सीएम और बीआरएस विधायक और उनकी बेटी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। आइए जानते हैं कि कौन हैं कादियाम श्रीहरि?
लोकसभा चुनाव से पहले बीआरएस के विधायक कादियाम श्रीहरि रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके साथ उनकी बेटी कादियाम काव्या भी बीआरएस छोड़कर कांग्रेस में चली गईं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
यह भी पढ़ें :राजस्थान की इस सीट पर राजघरानों का प्रभाव, क्या है राजसमंद का चुनावी समीकरण
कौन हैं कादियाम श्रीहरि?
कादियाम श्रीहरि ने तेलुगु देशम पार्टी (TDP) से राजनीति में एंट्री की थी। वे संयुक्त आंध्र प्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने साल 2013 में टीआरएस (अब बीआरएस में) ज्वाइन की। इसके बाद उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में वारंगल से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद केसीआर ने उन्हें डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री बनाया। इस वक्त कादियाम श्रीहरि विधायक हैं।
यह भी पढ़ें : Kangana Ranaut की राजनीति में राह आसान नहीं, असंतुष्ट नेताओं-शाही परिवार की नाराजगी पड़ सकती है भारी
बेटी ने लौटाया टिकट
इस बार बीआरएस ने वारंगल लोससभा सीट से कादियाम श्रीहरि की बेटी कादियाम काव्या को चुनावी मैदान में उतारा था। पार्टी ने मौजूदा सांसद पसुनुरी दयाकर का टिकट काटकर काव्या को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। अनुसूचित जाति के लिए वारंगल आरक्षित सीट है।
संबंधित खबरें
EC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
41 mins agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 hr agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
1 hr ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
2 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
3 hrs ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
4 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
4 hrs agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
4 hrs agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
4 hrs agoकैंसर दवाएं होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र ने SC को दी जानकारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines