Kangana Ranaut की राजनीति में राह आसान नहीं, असंतुष्ट नेताओं-शाही परिवार की नाराजगी पड़ सकती है भारी

Kangana Ranaut Challenge In Mandi Lok Sabha Seat : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने चुनावी में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत की राह आसान नजर नहीं आ रही है। उन्हें असंतुष्ट नेताओं और शाही परिवार की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Challenge In Mandi Lok Sabha Seat : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। हिमाचल प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट मंडी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत की जीत की राह आसान नहीं है। भाजपा के असंतुष्ट नेता और शाही परिवार की नाराजगी कंगना को झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन

मंडी लोकसभा सीट पर राजघरानों का दबदबा रहा है। इस सीट से कंगना रनौत को टिकट मिलने से हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और तीन बार सांसद रह चुके कुल्लू के पूर्व शाही परिवार के वंशज महेश्वर सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को कंगना के टिकट पर फिर से समीक्षा करनी चाहिए।

विज्ञापन

कंगना का पार्टी में कोई योगदान नहीं : महेश्वर सिंह

विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह ने कहा कि कंगना रनौत का पार्टी में कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मंडी से उन्हें टिकट देने का वादा किया था, लेकिन कंगना को उम्मीदवार बनाया दिया गया। महेश्वर सिंह के बेट हितेश्वर सिंह, पूर्व महासचिव राम सिंह और पूर्व विधायक किशोरी लाल ने भाजपा के असंतुष्ट नेताओं के साथ बैठक की और आगे की रणनीति बनाई। ये असंतुष्ट नेता वहीं हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन

मंडी में जनसभाएं कर रहीं कंगना

कंगना रनौत ने मंडी में चुनावी जनसभाएं शुरू कर दी हैं। उन्होंने खुद को मंडी की जनता की बेटी और बहन बताया। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की आपत्तिजनक टिप्पणी को कंगना रनौत ने बखूबी संभाला। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग की महिलाएं सम्मान और गरिमा की हकदार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ