RTO online services: वाहन चलाने वाले लोगों के लिए काम की खबर है। अब आपको अपने वाहन, लाइसेंस और RTO संबंधी 50 से ज्यादा सुविधाएं घर बैठे मिलेंगी। आपको RTO के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बस एक क्लिक पर अपने आधार के माध्यम से Driving Licence, Vehicle Registration आदि काम करवा सकेंगे।
क्या बदलाव हुआ है
परिवहन मंत्रालय ने यह निर्देश जारी किए हैं। जिसमें स्थानीय ट्रांसपोर्ट ऑफिस से जुड़े 58 से अधिक काम ऑनलाइन करने को कहा गया है। यह सभी काम घर बैठे किए जा सकेंगे। परिवहन मंत्रालय के मुताबिक सरकारी दफ्तर में जाए बगैर इस तरह की सेवाओं को कॉन्टैक्टलेस तरीके से उपलब्ध करवाने से नागरिकों का बहुमूल्य समय बचेगा और उनका काम का बोझ भी कम होगा।
क्या करवा सकेंगे
-व्हीकल रजिस्ट्रेशन
-व्हीकल रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर
-लर्नर लाइसेंस, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस और रिन्यूअल ऑफ ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें गाड़ी चलाकर दिखाना आवश्यक नहीं हो
-इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट
-कंडक्टर लाइसेंस के ऐड्रेस में बदलाव
-मोटर वाहन का ओनरशिप ट्रांसफर
कैसे करवा सकेंगे
परिवहन मंत्रालय के अनुसार इसके लिए स्वैच्छिक आधार पर आधार प्रमाणीकरण से गुजरना पड़ता है। मंत्रालय ने इस बाबत 16 सितंबर को अधिसूचना जारी की है। जिस व्यक्ति के पास आधार संख्या नहीं है। वे कोई और पहचान-पत्र दिखाकर प्रत्यक्ष रूप से सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा आधार सत्यापन करवाकर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO Office) में जाने की बजाए ऑनलाइन सेवा की सुविधा ले सकते हैं।
यह भी जानें
परिवहन विभाग के मुताबिक अपने लाइसेंस और वाहन आरसी समेत अन्य निजी दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर के मालिक अपने आधार को ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक कर सकते हैं। इस तरह लोग कई तरह के फर्जीवाड़ों से बच सकते हैं। आधार आधारित ड्राइविंग लाइसेंस से नकली कॉपी बनाना मुश्किल होगा। इसके साथ ही आप आधार को डीएल से लिंक करवाकर नया डीएल बनवा सकते हैं। लिंक होने के बाद पहले से मौजूद लाइसेंस का रिन्युअल भी करवा सकते हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
25 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines