K Kavita Interim Bail Plea Decision Reserved : दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस नेता के कविता की अंतरिम जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में अदालत 8 अप्रैल को फैसला सुनाएगी। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने के कविता की जमानत याचिका का विरोध किया।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस सत्ता में आई तो ऐसे होंगी 2 लाख भर्तियां, 10 पॉइंट में समझें सबकुछ
के कविता के वकील ने क्या दीं दलीलें
के. कविता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एएम सिंघवी ने कहा कि आज मैं सिर्फ अंतरिम जमानत पर बहस कर रहा हूं। पिछली सुनवाई में उनके द्वारा दी गई दलीलों को मुख्य जमानत याचिका में इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि के कविता का एक 16 साल का बच्चा है, जिसकी परीक्षाएं अप्रैल में होने वाली हैं। 16 साल की उम्र में बच्चे को कई विषय मिल गए हैं। मां का दृष्टिकोण पिता या बहन या भाई द्वारा पूरा नहीं किया जा सकता है। एक मां के भावनात्मक समर्थन को एक मासी द्वारा भी पूरा नहीं किया जा सकता है।
ईडी ने जताया विरोध
इस पर ईडी के वकील ने अदालत में कहा कि के कविता की ओर से दो से तीन गवाहों पर बयान बदलने का दबाव बनाया गया, जिनमें से एक-दो लोगों पर दबाव बनाने में सफल भी हो चुकी हैं। तीसरा व्यक्ति हमारे पास आया और कहा कि उस पर दबाव डाला जा रहा है, सबूतों को नष्ट किया जा रहा है। ईडी ने कहा कि कविता की तीन बहनें हैं, जो बच्चे के भावनात्मक समर्थन के लिए उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें : ‘अर्थी उठेगी पूर्णिया से और लिपटेगी कांग्रेस के झंडे में’, RJD पर जमकर बरसे पप्पू यादव
कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
इस पर सिंधवी ने कहा कि अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान ED केस डायरी कैसे खोल सकती है? बड़ा भाई भी सिर्फ 19 साल का है, वह स्पेन में पढ़ाई कर रहा है। क्या वह जेल जाने वाली बहन से नहीं मिल सकता है। वह स्पेन वापस जा चुका है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।
संबंधित खबरें
'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
49 mins ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
2 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
2 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
4 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
5 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
6 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
6 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
6 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
8 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines