Jyotiraditya Scindia Jabs Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अडाणी की स्पेलिंग के साथ पांच पूर्व कांग्रेसी नेताओं के नाम लिखकर भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पहले ही राहुल गांधी को कोर्ट में मिलने की चेतावनी दे चुके हैं। अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी राहुल को घेरा और तीन सवाल पूछे हैं। सिंधिया ने राहुल गांधी को ट्रोल करार दिया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि स्पष्ट है कि अब आप एक ट्रोल तक सीमित हो चुके हैं। मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाने और मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के बजाय इन तीन प्रश्नों का जवाब क्यों नहीं देते? आप अहंकार में इस कदर ग्रस्त है कि शायद इन सवालों की महत्ता भी आपकी समझ से परे है।
ये हैं वो तीन सवाल
- पिछड़े वर्ग को लेकर अपने अपमानजनक बयान के लिए माफी क्यों नहीं मांगते? उल्टा कहते हैं कि आप सावरकर जी नहीं हैं, माफी नहीं मांगेंगे। देश सेवक का अपमान और इतना अहंकार।
- जिस न्यायालय पर कांग्रेस ने सदैव ऊंगली उठाई, आज अपने स्वार्थ हेतु उस पर दबाव क्यों बना रहे हैं?
- आपके लिए नियम अलग क्यों हों? अपने आप को क्या आप फर्स्ट क्लास नागरिक मानते हैं?
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था- कोर्ट में मिलेंगे
2015 में भाजपा में शामिल हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी राहुल गांधी के ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से कमाई को कहां छिपाया और कैसे आपने ओट्टावियो क्वात्रोची को हर बार भारतीय कानून के दायरे में आने से बचाया। खैर हम कोर्ट में मिलेंगे।
जानिए क्या है पूरा मामला?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 8 अप्रैल को भाजपा को घेरते हुए अडाणी की स्पेलिंग के साथ पूर्व कांग्रेसी 5 नेताओं के नाम भी लिखे। इसका कैप्शन दिया कि सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। सवाल वही है- अडाणी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?
राहुल के ट्वीट में 5 पूर्व कांग्रेसियों के नाम
राहुल गांधी ने अडानी (ADANI) के ए अक्षर के साथ गुलाम नबी आजाद, डी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, ए के साथ किरण रेड्डी, एन के साथ हिमंत बिस्वा सरमा और आई के साथ अनिल एंटनी लिखा। अनिल एंटनी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
36 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines