जस्टिस यशवंत वर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली स्थिति उनके सरकारी आवास में भारी मात्रा में नकदी मिलने के बाद उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजने के आदेश हुए हैं। लेकिन उनके इलाहाबाद पहुंचने से पहले ही इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
एसोसिएशन के सचिव विक्रांत पांडे ने शुक्रवार को मीडिया में दिए बयान में कहा कि न्यूज चैनलों के मार्फत हमें पता चला है कि जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है।
#WATCH | On SC Collegium recommending transfer of Justice Yashwant Varma of Delhi HC to his parent High Court in Allahabad after an adverse report against him, Vikrant Pandey, Secretary, Allahabad High Court Bar Association says “There has been a charge on Yashwant Varma. A huge… pic.twitter.com/203K9bLI0T
इलाहाबाद में इस मुद्दे पर 24 मार्च को वकीलों ने बुलाई बैठक
बार सचिव ने आगे कहा कि उन्हें (जस्टिस यशवंत वर्मा) किसी भी कीमत पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने 24 मार्च को दोपहर 1 बजे इस मुद्दे पर एक आम सभा बुलाई है। बैठक में इलाहाबाद के सभी अधिवक्ता इस बारे में विचार करेंगे। फिलहाल बार उनके इलाहाबाद भेजे जाने का कड़ा विरोध करती है।
क्या जस्टिस के सरकारी बंगले में थे 15 करोड़
जानकारी के अनुसार बीते दिनों जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर आग लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान जस्टिस अपने बंगले में नहीं थे। पीछे से परिजनों ने फायर विभाग को आग की सूचना दी। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड को घर में भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार घर में करीब 15 करोड़ रुपये थे।
सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय कॉलेजियम ने लिया ये फैसला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना को जब इस पूरे मामले की सूचना मिली तो 5 सदस्यीय कॉलेजियम की बैठक बुलाई गई। सूत्रों के अनुसार बैठक में यशवंत वर्मा को उनके पैतृक कैडर इलाहाबाद हाई कोर्ट वापस भेजने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इस बारे में अभी जस्टिस यशवंत वर्मा या सुप्रीम कोर्ट का आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: SC ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आंतरिक जांच के दिए आदेश, घर में मिला था बेहिसाब कैश
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
27 mins ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
28 mins ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
2 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
6 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
7 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
7 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
8 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines