IMD Weather Alert: शीत लहर और ठिठुरन, ठंड से कब मिलेगी राहत? जानें राज्यों में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: पूरा देश शीत लहर की चपेट में है। कई राज्यों में घना कोहरा भी छाया है। जानें आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम और IMD का अलर्ट क्या कहता है?

Dense Fog Weather

उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया है, जिससे बचने के लिए लोग अलाव जलाते नजर आए।

IMD Weather Alert Today Update: आज पूरा देश शीत लहर और ठिठुरन की चपेट हैं। हालांकि नोएडा में घना कोहरा देखने को मिला, लेकिन दिल्ली और NCR के कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहा। हाईवे पर कोहरे की चादर ऐसे बिछी थी कि लोगों को लाइट ऑन करके ड्राइव करना पड़ेगा, लेकिन इस हाड़ कंपाने वाली ठंड से कब राहत मिलेगी?

विज्ञापन

इस पर IMD का अपडेट आया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 2 दिन और लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उसके बाद ठंड से धीरे-धीरे राहत मिलने लगी। 28 जनवरी तक शीत लहर चलती रहेगी और लोग ऐसे ही ठिठुरते रहेंगे। वहीं कोहरे के कारण आज भी दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। फ्लाइटें भी काफी लेट हैं।

विज्ञापन

2 दिन छाएगा घना कोहरा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में तापमान 4 से 6 डिग्री चल रहा है। उत्तर प्रदेश, उत्तर पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री है।

विज्ञापन

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 31 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। आंध्र प्रदेश, ओडिशा के तटीय इलाकों में हल्की बारिश होने का अलर्ट है।

विज्ञापन

आज उत्तर प्रदेश के कानपुर और सोनभद्र में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री है। लखनऊ, बहराइच, प्रयागराज में दृश्यता 25 मीटर, फुरसतगंज में 50 और सुल्तानपुर में 200 मीटर दर्ज की गई। नोएडा में ठिठुरन और गलन बढ़ सकती है। शुक्रवार को नोएडा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री था। एक फरवरी तक तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में ट्रेंने और फ्लाइट लेट

दिल्ली में घने कोहरे के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई फ्लाइटें तय समय से लेट रहीं। कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली करीब 28 ट्रेनें भी लेट हुईं। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 5 घंटे लेट दौड़ रही हैं। या उससे अधिक की देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन

उत्तर रेलवे जोन से मिली जानकारी के अनुसार, हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, राजेंद्रनगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, बेंगलुरु-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, आज़मगढ़-दिल्ली जेएन कैफियत एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें लेट हैं।

कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस विभिन्न स्टेशनों पर 2 से 5 घंटे लेट आई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ