हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस होंगे', जानें CJP प्रवक्ताओं के साथ मीटिंग के बाद क्या बोले नड्डा?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल के साथ लंबी बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार का रुख साफ किया. सरकार ने आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमों, मुआवजे और 5 सूत्री मांग पत्र पर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया है. पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल और केंद्र सरकार के बीच जारी गतिरोध को सुलझाने की दिशा में एक बड़ी और अहम प्रगति हुई है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने CJP के नेताओं से लंबी बातचीत के बाद स्पष्ट किया कि सरकार प्रदर्शनकारियों की चिंताओं को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है और उनकी मांगों पर नियमों के तहत हर संभव कदम उठाए जाएंगे. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया, “आज CJP प्रतिनिधिमंडल के साथ हमारी बहुत लंबी और विस्तृत बातचीत हुई. प्रतिनिधिमंडल ने हमारे सामने एक लिखित ड्राफ्ट प्रस्तुत किया है, जिसमें आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मुकदमों से जुड़े चार प्रमुख बिंदु शामिल हैं.

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया

जेपी नड्डा ने आगे जानकारी दी कि बातचीत के दौरान प्रदर्शनकारियों की दो अन्य मुख्य मांगों पर भी विचार किया गया. पहली मांग यह थी कि आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ कोई बदला लेने की कार्रवाई न की जाए और उन्हें दर्ज प्राथमिकियों की प्रति उपलब्ध कराई जाए. इस पर सरकार ने साफ कहा है कि प्रदर्शनकारियों को दर्ज सभी FIRs की कॉपियां मुहैया करा दी जाएंगी और किसी भी तरह की दंडात्मक या बदले की कार्रवाई नहीं की जाएगी.

विज्ञापन

वहीं, मुआवजे की मांग पर सरकार ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सरकार की पूरी सहानुभूति आंदोलनकारियों और प्रभावित परिवारों के साथ है. जेपी नड्डा ने कहा, “हम सभी ने एकसुर में कहा है कि नियमों और सरकारी प्रावधानों के तहत जो भी अधिकतम संभव मुआवजा दिया जा सकता होगा, वह पूरी पारदर्शिता के साथ दिया जाएगा.”

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए 5 सूत्री मांग पत्र पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है. सरकार के इस सकारात्मक और सुहाद्रपूर्ण रुख के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि पिछले कई दिनों से चल रहा यह आंदोलन जल्द ही किसी सर्वमान्य समाधान तक पहुंच जाएगा.

विज्ञापन

धर्मेद्र प्रधान का इस्तीफा क्या सच में CJP की जीत, क्या AAP की तरह बनेगी राजनीति पार्टी?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola