हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

JP Nadda Press Conference: 'रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म एंड परफॉर्म...', जेपी नड्डा ने गिनाईं मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां

विज्ञापन

BJP press conference: आज मोदी सरकार 3.0 का एक साल पूरा हो गया है। इसके साथ ही बतौर पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। पीएम मोदी के बतौर प्रधानमंत्री 11 साल पूरे होने पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी महासचिव सुनील बंसल, कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

बीजेपी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत और अमृत काल में जो काम हुआ है वह स्वर्ण अक्षरों में लिखने वाला काम हुआ है। पीएम मोदी ने पिछले 11 सालों में पॉलिटिकल कल्चर को बदल दिया है। हमारी सरकार सभी को साथ लेकर चलने वाली सरकार रही है। आज जनता खुद कहती है मोदी है तो मुमकिन है। नड्डा ने कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 2014 से पहले करप्शन में डूबी हुई सरकार थी। आम लोगों के लिए नेरेटिव बन गया था कि कुछ नहीं हो सकता। इसके बाद हम सत्ता में आए तो हमने नेरेटिव ही नहीं बदला बल्कि ऐसा बदलाव लाए कि आज भारत दुनिया की टॉप 4 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः मणिपुर में फिर क्यों भड़की हिंसा, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, गवर्नर ने की हालात की समीक्षा

370 हटाना हमारी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 11 सालों में कई बड़े और ऐतिहासिक निर्णय किए। इनमें आर्टिकल 370 सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में एक था। देश मान चुका था कि ये संभव नहीं है लेकिन मोदी सरकार ने यह कर दिखाया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में वोटर टर्नआउट 63 प्रतिशत रहा। हमारी सरकार ने तीन तलाक का खात्मा कर महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिया।

विज्ञापन

आज हम विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आगे कहा कि देश और समुदाय की मजबूती के लिए हमने नया वक्फ कानून बनाया। हमारी सरकार ने सीएए, नोटबंदी, महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए। अर्थव्यवस्था के मामले में हमने दिन दोगुनी रात चौगुनी की गति से वृद्धि की। हम विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। इसके साथ विदेशी मुद्रा भंडार, निर्यात और एफडीआई में भी हमने नए मुकाम हासिल किए हैं। टैक्स कलेक्शन में भी 238 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर युद्ध जीतने चला पाकिस्तान! लड़ाकू विमानों पर हमला करने की पेश की तस्वीरें, इमेजरी एक्सपर्ट ने खोली पोल

विज्ञापन

Sponsored Links by Taboola