JP nadda resigns from rajyasabha: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बीते करीब दो हफ्ते पहले ही उन्हें हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुना गया था। बता दें 2 मार्च को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव पर अपने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।
इसलिए दिया इस्तीफा
जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य की सीट से इस्तीफा दिया है। लेकिन वह गुजरात से राज्यसभा सदस्य बने रहेंगे। अभी हाल ही में उन्हें गुजरात से राज्यसभा सदस्य चुना गया था। इस बारे में राज्यसभा ऑफिस से संसदीय बुलेटिन जारी किया गया है। बुलेटिन में कहा गया कि हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी सीट से इस्तीफा दिया। यह इस्तीफा राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने 4 मार्च को स्वीकार कर लिया है।
आने वाली है बीजेपी की दूसरी लिस्ट
इससे पहले आज दिन में बीजेपी पार्टी सूत्रों से पता चला कि 8 मार्च को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बैठक है। अनुमान है कि बीजेपी इस बैठक के बाद लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को पटना में हुआ था। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा बिहार पटना में ही ली है। उन्होंने पटना कॉलेज से से बीए की फिर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है। साल 1989 में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे। 1993 में वह हिमाचल प्रदेश में विधायक बने और नेता प्रतिपक्ष चुने गए। साल 2012 में जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। 2014-2019 में वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे। जनवरी 2020 में वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे।
ये भी पढ़ें: कब आएगी BJP के लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, ताजा अपडेट आया सामने
संबंधित खबरें
पहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
30 mins agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
1 hr ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
2 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
2 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
3 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
3 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए AAP नेताओं समेत 150 लोग, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
6 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines