JP Nadda BJP President: सियासत में लंबा सफर तय करने के लिए आमतौर पर नेताओं को चुनावी मैदान में उतरना पड़ता है। खासकर लोकसभा चुनाव को कई नेताओं के राजनीतिक करियर का टर्निंग पॉइंट माना जाता है। मगर आज हम आपको एक ऐसे नेता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ना कभी लोकसभा चुनाव जीता और ना ही कभी जनादेश से सांसद बने। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया और साढ़े चार साल तक देश की सबसे बड़ी पार्टी का दारोमदार संभाला।
मोदी मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल
हम बात कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उर्फ जेपी नड्डा की। जेपी नड्डा का कार्यकाल इसी महीने में खत्म हो रहा है। खबरों की मानें तो जेपी नड्डा जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं सत्ता के गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि बीजेपी जेपी नड्डा को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल करने की योजना बना रही है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि कभी लोकसभा चुनाव ना लड़ने वाले जेपी नड्डा आखिर बीजेपी के इतने खास क्यों हैं?
बिहार में हुआ जन्म
बता दें कि जेपी नड्डा 15 साल की उम्र से राजनीति का हिस्सा हैं। उनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। 1975 में उन्होंने संपूर्ण क्रांति आंदोलन में भाग लिया और हमेशा के लिए सियासत के होकर रह गए। पटना विश्वविद्यालय में स्नातक के दौरान वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में शामिल हुए और 1977 में चुनाव भी लड़ा।
हिमाचल प्रदेश की राजनीति में छाए
जेपी नड्डा को पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का सचिव बनाया गया। हालांकि पटना में पढ़ाई पूरी करने के बाद जेपी नड्डा ने वकालत करने का मन बनाया और हिमाचल विश्वविद्यालय में दाखिला ले लिया। यहीं से जेपी नड्डा हिमाचल की राजनीति में एक्टिव हो गए। जेपी नड्डा की पत्नी मलिका नड्डा हिमाचल विश्वविद्यालय में इतिहास की प्रोफेसर थीं और 1988-1999 तक एबीवीपी की राष्ट्रीय सचिव भी रह चुकी थीं।
तीन बार बनें विधायक
पढ़ाई के साथ-साथ जेपी नड्डा का राजनीतिक करियर भी परवान चढ़ने लगा था। 29 साल की उम्र में उन्हें बीजेपी की युवा शाखा का चुनाव प्रभारी बनाया गया। वहीं 31 साल की उम्र में वो भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। इसी के बाद जेपी नड्डा ने चुनाव लड़ने का फैसला किया और लगातार तीन बार हिमाचल प्रदेश के विधायक बने।
राज्यसभा से पहुंचे संसद
1993 से 2012 के बीच में जेपी नड्डा तीन बार बतौर विधायक हिमाचल प्रदेश की विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्हें हिमाचल सरकार में मंत्री भी नियुक्त किया गया। कई मंत्रालयों के पद संभालते हुए जेपी नड्डा हिमाचल में बीजेपी का चर्चित चेहरा बन गए। बीजेपी ने उन्हें हिमाचल से राज्यसभा मेंबर बना दिया। वहीं मोदी सरकार में जेपी नड्डा को स्वास्थय मंत्रालय का भी जिम्मा सौंपा गया था।
बीजेपी अध्यक्ष बने नड्डा
2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आगाज हुआ। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष रहे अमित शाह को गृह मंत्री नियुक्त किया गया। ऐसे में बीजेपी के अध्यक्ष पद की तलाश जेपी नड्डा पर जाकर खत्म हुई और जून 2020 में उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बना दिया गया। 4 मार्च 2024 को जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया और गुजरात से राज्यसभा सांसद बनकर संसद पहुंचे।
संबंधित खबरें
ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
54 mins agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 hr agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 hr agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
1 hr ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
8 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
9 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
11 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
11 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
13 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines