हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Assam News: 90 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए असम के संयुक्त सचिव, घर से 49 लाख बरामद

विज्ञापन

Assam News: सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक विभाग निदेशालय ने असम के संयुक्त सचिव को 90 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। आरोप है कि संयुक्त सचिव एक सुरक्षा फर्म के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए रिश्वत की मांग की थी।

असम सरकार के संयुक्त सचिव केके शर्मा को गिरफ्तार करने के बाद सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधी निदेशालय ने उनके आवासीय परिसर की तलाशी ली। इस दौरान उनके घर से 49 लाख रुपये कैश बरामद किए गए।

अभी पढ़ें – मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा फैसला, संचालन समिति गठित, यह 47 नाम हैं शामिल

विज्ञापन

अभी पढ़ें – मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा फैसला, संचालन समिति गठित, यह 47 नाम हैं शामिल

बता दें कि 21 अक्टूबर को सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी विभाग ने भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद डिब्रूगढ़ स्थित जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में छापेमारी की थी। यहां डिब्रूगढ़ के डीटीओ संजीव हजारिका के आवास पर तलाशी ली थी। इस दौरान उनके घर से 7 लाख रुपये कैश जबकि 87,000 रुपये के पुराने नोट बरामद किए गए थे।

विज्ञापन

असम सरकार ने विशेष डीजीपी जीपी सिंह के नेतृत्व में सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया है। 10 मई, 2021 से 19 अक्टूबर, 2022 तक 40 मामले दर्ज किए गए। जीपी सिंह ने कहा कि सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक विभाग निदेशालय द्वारा ट्रैप मामलों को दर्ज कराना एक अनिवार्य जिम्मेदारी है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola