Reliance Jio ने शुरू की 5G सर्विस, आपके स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट है या नहीं, ऐसे करें चेक

5G now available

5G Services: Reliance Jio ने बुधवार को देश के चार शहरों में 5G सर्विस का ट्रायल शुरू कर दिया। Airtel 5G पहले से ही 8 शहरों में उपलब्ध है जबकि आज से Jio 5G सेवा 4 शहरों में शुरू हो गई है। Reliance Jio ने मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी में 5G का बीटा ट्रायल शुरू किया है।

विज्ञापन

बता दें कि केवल 5G नेटवर्क वाले स्मार्टफोन ही Jio और Airtel की 5G सर्विस को सपोर्ट कर पाएंगे। आसान शब्दों में कहें तो जो लोग अभी 2जी, 3जी या 4जी स्मार्टफोन पर हैं, वे हाई स्पीड 5जी सर्विस का मजा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में सवाल कि क्या आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता है? यह पता लगाने का एक तरीका है कि आपका मौजूदा स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता है या नहीं।

विज्ञापन

कैसे पता करें कि आपका फ़ोन 5G को सपोर्ट करता है या नहीं

स्टेप 1: अपने फोन के सेटिंग में जाएं

विज्ञापन

स्टेप 2: वाई-फाई और नेटवर्क के विकल्प पर क्लिक करें

स्टेप 3: सिम और नेटवर्क के विकल्प पर क्लिक करें

विज्ञापन

स्टेप 4: आप पसंदीदा नेटवर्क टाइप के विकल्प के तहत एक लिस्ट देख पाएंगे

स्टेप 5: यदि आपका फोन 5G को सपोर्ट करता है, तो उसे 2G/3G/4G/5G के रूप में लिस्टेड किया जाएगा।

विज्ञापन

अगर आप ऐसे शहर में रह रहे हैं जहां एयरटेल या जियो 5जी सेवाएं शुरू हैं, तो आप हाई स्पीड इंटरनेट को आजमाने के लिए 2जी/3जी/4जी/5जी विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन

अगर आपका फोन 5G सपोर्ट वाला नहीं है और आप 5G सर्विस का मजा लेना चाहते हैं तो फिर आपको पहले 5G फोन खरीदना होगा। कई स्मार्टफोन कंपनियां अलग-अलग कीमतों पर 5G स्मार्टफोन पेश कर रही हैं। Realme और Lava जैसे ब्रांडों ने 10,000 रुपये से कम में 5G फोन लॉन्च करने की पुष्टि की है।

इन शहरों में एयरटेल दे रहा 5G सर्विस

एयरटेल 8 शहरों में 5जी सेवाएं दे रही है, जिनमें दिल्ली, वाराणसी, नागपुर, बैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई और सिलीगुड़ी शामिल हैं। एयरटेल के सीईओ ने हाल ही में पुष्टि की थी कि 5G सेवाओं का रोल आउट मार्च 2024 तक होगा, जबकि Jio 5G दिसंबर 2023 तक सभी के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ