Jharkhand Train Accident 17 Trains Route Diverted: आज सुबह झारखंड के जमशेदपुर में भीषण ट्रेन हादसा देखने को मिला। मुंबई-हावड़ा मेल (12810) अचानक पटरी से उतर गई। हादसा सुबह के लगभग 4 बजे हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मंबई-हावड़ा मेल की 18 बोगियां पटरी से उतर कर इधर-उधर बिखर गईं। इसकी वजह से दक्षिण पूर्वी रेलवे रूट बाधित हो गया है। ऐसे में रेलवे ने 2 ट्रेनें रद्द करने का आदेश दिया है तो वहीं 17 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। आइए जानते हैं कौन सी ट्रेन किस रूट से होकर गुजरेगी?
रेलवे ने जारी किया नोटिस
भारतीय रेलवे ने नोटिस जारी करते हुए बदले रूट की जानकारी दी है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार आज यानी 30 जुलाई 2024 को ट्रेन संख्या 12810 मुंबई-हावड़ा मेल के पटरी से नीचे उतरने के कारण कई बड़ी ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
मुंबई-हावड़ा मेल आज सुबह करीब 4 बजे जमशेदपुर के पास पटरी से उतर गई। ट्रेन बगल में खड़ी मालगाड़ी से जा भिड़ी और ट्रेन की 18 बोगियां चारों तरफ बिखर गईं। इस हादसे के पीछे ड्राइवर और लोकोपायलट की गलती बताई जा रही है। रेल प्रशासन के अनुसार डाउन लाइन पर मालगाड़ी पहले ही पटरी से उतर गई थी। ऐसे में मुंबई-हावड़ा मेल को रेड सिग्नल जारी किया गया था। मगर ट्रेन काफी स्पीड में थी। सिग्नल देखकर ड्राइवर ने जैसे ही ब्रेक लगाया तो झटके में ट्रेन की बोगियां एक-एक करके पटरी से उतरने लगी। इसके कारण अप लाइन भी बाधित हो गई और अब दोनों की लाइनों पर ट्रेन की आवाजाही बंद कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- 120KM रफ्तार, अचानक मच गई चीख पुकार…रेलवे अधिकारी ने बताया कैसे और क्यों हुआ ट्रेन हादसा?