बिहार के मुख्यमंत्री के हिजाब खींचने से चर्चा में आईं महिला डॉक्टर नुसरत परवीन को लेकर झारखंड सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर डॉक्टर इरफान अंसारी ने नुसरत परवीन को झारखंड में सरकारी जॉब का खुला ऑफर दिया है. इरफान अंसारी ने ये साफ किया है कि अगर वो झारखंड आती हैं, तो उन्हें अच्छी सैलरी के साथ पूरी सुरक्षा और सम्मान भी मिलेगा.
नुसरत को क्या-क्या देगी झारखंड सरकार?
इरफान अंसारी ने ये ऐलान किया है कि अगर नुसरत परवीन झारखंड में नौकरी का प्रस्ताव स्वीकार कर लेती हैं तो उन्हें तीन लाख रुपये सैलरी हर महीने दी जाएगी. साथ ही झारखंड सरकार उन्हें मनचाही पोस्टिंग और रहने के लिए एक सरकारी फ्लैट की सुविधा भी देगी. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार महिलाओं के सम्मान के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं करती.
ये भी पढ़ें: हिजाब विवाद का असली सच आया सामने, मुख्यमंत्री नीतीश ने सहज भाव से पूछा था-चेहरा क्यों ढका
क्या है बिहार हिजाब विवाद?
दरअसल 15 दिसंबर को पटना में एक सरकारी प्रोग्राम के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र बांट रहे थे, उसी वक्त उन्होंने डॉ नुसरत परवीन का हिजाब हटा दिया. ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और नीतीश कुमार विवादों में आ गए. देशभर के लोगों ने नीतीश कुमार की कड़ी निंदा की.
‘डॉ नुसरत को झारखंड देगा सम्मान’
झारखंड मंत्री इरफान अंसारी ने नीतीश कुमार की इस हरकत को बेहद शर्मनाक करार दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार में महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना सिर्फ एक इंसान का नहीं, बल्कि पूरे संविधान और इंसानियत का अपमान है. उन्होंने आगे कहा कि बिहार में जिस महिला डॉक्टर का अपमान हुआ, झारखंड में उन्हें सम्मान और सुरक्षा दोनों मिलेगी.
ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार के खिलाफ महबूबा मुफ्ती की बेटी ने दर्ज कराई FIR, हिजाब खींचने पर मचा बवाल
चिकित्सकों के लिए झारखंड सरकार की पॉलिसी
दरअसल, झारखंड सरकार चिकित्सकों की की कमी पूरी करने के लिए एक टेंडर के जरिए कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्तियां करती है. जिसके तहत स्पेशल डॉक्टर्स को 3 लाख रुपये सैलरी और मनचाही पोस्टिंग देती है. इसी पॉलिसी के तहत डॉ नुसरत को झारखंड सरकार ने जॉब ऑफर दिया है.
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
14 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
49 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines