विवेक चंद्र, रांची: झारखंड में आए सियासी संकट के बीच आज यहां कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी। इसके अलावा कैबिनेट ने पांच सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही वीवीआईपी के लिए एक माह तक एक चार्टर्ड प्लेन लेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई।
अभीपढ़ें–‘बिहार की राजनीति में भूचाल आना बाकी…,’ प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी
विशेष सत्र बुलाने को राज्य के वर्तमान सियासी हालात से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके फैसले के बाद यह माना जा रहा है कि दिल्ली की तरह सदन में हेमंत अपना बहुमत सिद्ध कर सकते हैं। इसके साथ ही यह माना जा रहा है कि विशेष विमान का उपयोग रांची टू रायपुर, और रायपुर टू रांची विधायकों के लाने ले जाने में किया जा सकता है।
अभीपढ़ें– Big Breaking: CM ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करने कोलकाता पहुंची ED की विशेष टीम
जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में एक महीने के वीवीआईपी और वीआईपी के लिए झारखंड से बाहर की यात्रा के लिए चार्टेड विमान किराये पर लेने के लिए 2.06 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है।
अभीपढ़ें– देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ेंClick Here - News 24 APP अभीdownload करें