Air Ambulance Crash Latest News: झारखंड से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस के क्रैश होने की वजह सामने आई है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) हादसे की जांच में जुटा है। अब तक की जांच के अनुसार, विमान हादसा पक्षी से टक्कर के कारण नहीं, बल्कि खराब मौसम के कारण हुआ था। पता चला है कि पायलट ने ATC से रूट बदलने की परमिशन मांगी थी, लेकिन परमिशन मिलने से पहले ही संपर्क टूट गया और फिर प्लेन नीचे गिर गया।
पायलट ने रूट बदलने की परमिशन मांगी थी
जांच अधिकारियों का कहना है कि हादसे के समय विमान करीब 6000 फीट की ऊंचाई पर था और उसे मौसम के खराब होने का अंदेशा हो गया था। इसलिए पायलट ने कोलकाता एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) से संपर्क करके रूट बदलने की परमिशन मांगी। शाम के करीब 7 बजकर 34 मिनट की बात है, लेकिन ATC का जवाब मिलने से पहले ही संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान के क्रैशन होने की खबर आई, जिसमें सवार सातों लोग मारे गए।
एयर एंबुलेंस क्रैश होकर जंगल में गिरी गई थी
बता दें कि बीते दिन 23 फरवरी को शाम 7 बजकर 11 मिनट पर एयर एंबुलेंस ने झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली आने के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन 7 बजकर 34 मिनट पर एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया इलाके में जंगल में क्रैश हो गई थी। रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने भी हादसे होने की वजह खराब मौसम होने का अंदेशा जताया है। DGCA और AAIB मिलकर विमान हादसे की जांच कर रहे हैं।
विमान में सवार सभी 7 लोगों ने गंवाई जान
बता दें कि हादसे में विमान में सवार 41 साल के मरीज संजय कुमार की मौत हो गई है, जो पहले से ही 63% झुलसे हुए थे। इनके अलावा डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिकल सचिन कुमार मिश्रा, अटेंडेंट अर्चना देवी और धुरु कुमार, पायलट विवेक विकास भगत और सवरजदीप सिंह की भी मौत हुई है। हादसाग्रस्त विमान बीचक्राफ्ट C90 मॉडल का प्लेन था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-AJV है। दिल्ली बेस्ड रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड इसे ऑपरेट कर रही थी।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
5 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines