Jhansi News: युद्धाभ्यास में टैंक का बैरल फटने से दो जवानों की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी

T-20 Tank

Jhansi News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी (Jhansi) जिले की बबीना छावनी (Babina Cantonment) में शुक्रवार को फील्ड फायरिंग अभ्यास (युद्धाभ्यास) के दौरान एक टी -90 टैंक के बैरल में विस्फोट (barrel exploded) हो गया। इस हादसे में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित सेना के दो जवानों की जान चली गई। घटना की जानकारी होने पर सेना की ओर से कोर्ट ऑफ इनक्वारी के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने जारी किया बयान

भारतीय सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि झांसी के पास बबीना छावनी में आज फील्ड फायरिंग अभ्यास के दौरान एक टी -90 टैंक की बैरल फट गई। इसमें एक जेसीओ सहित भारतीय सेना के दो जवानों की जान चली गई है।

6 अक्टूबर को हुआ था हादसा

जानकारी के मुताबिक 6 अक्टूबर 2022 को बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में वार्षिक फायरिंग के दौरान एक टैंक का बैरल फट गया। टैंक पर तीन कर्मियों की तैनाती थी, वहीं उसे चला रहे थे। हादसे के तत्काल बाद चालक दल को सैन्य अस्पताल बबीना ले जाया गया।

विज्ञापन

दो की मौत, तीसरा गंभीर हालत में भर्ती

जहां राजस्थान निवासी नायब सूबेदार सुमेर सिंह बगरिया और पश्चिम बंगाल निवासी सुकांता मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर निवासी सैनिक प्रदीप यादव का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

परिवार के प्रति शोक जताया

सेना की ओर से बताया गया है कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं भारतीय सेना ने हादसे में शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ