JEE Main के पहले सेशन का रिजल्ट हुआ जारी, 12 स्टूडेंट्स को मिले 100% मार्क्स

JEE Main 2026 Result: JEE Main 2026 सेशन-1 का रिजल्ट जारी हो चुका है. उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर जाकर स्कोरकार्ड, पर्सेंटाइल और कट-ऑफ की जानकारी देख सकते हैं. कट-ऑफ क्लियर करने वाले छात्र JEE Advanced 2026 के लिए अप्लाई कर सकेंगे.

JEE Main Result 2026

Credit: Social Media

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 फरवरी 2026 को जेईई मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट जारी किया. 12 स्टूडेंट्स ने 100% मार्क्स हासिल किए. इस परीक्षा में देशभर से लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था. अब उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड, पर्सेंटाइल और क्वालिफाइंग स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. कैंडिडेट JEE Main 2026 का रिजल्ट देखने के लिए jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
•JEE Main 2026 Result लिंक पर क्लिक करें
•एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें
•लॉगिन करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा
•स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें

विज्ञापन
विज्ञापन

12 स्टूडेंट्स को मिले 100% मार्क्स

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का NTA स्कोर, सब्जेक्ट-वाइज पर्सेंटाइल (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स), ऑल इंडिया रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस दिया गया होता है. इस साल JEE Main 2026 में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. 12 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉपर लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. अलग-अलग राज्यों के छात्रों का टॉप करना ये साबित करता है कि देशभर में प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा है. इस बार कुल 13,04,653 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें से फीमेल कैंडिडेट्स की संख्या 4,49,568, वहीं मेल कैंडिडेट्स की संख्या 8,55,085 थी.

एलन के स्टूडेंट्स ने मारी बाजी

एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि जेईई मेन 2026 के परिणामों में एलन ने एक बार फिर अपनी एकेडमिक एक्सीलेंस साबित की है. रिजल्ट्स में देशभर में 12 स्टूडेंट्स को ओवरआल 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है, इसमें से 7 स्टूडेंट्स एलन क्लासरूम से हैं. एलन कोटा के स्टूडेंट कबीर छिल्लर को परफेक्ट स्कोर मिला है. 100 पर्सेन्टाइल के साथ कबीर ने 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं. कबीर पिछले दो साल से एलन कोटा के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट है. इसके साथ ही क्लासरूम कोर्स से अर्णव गौतम, शुभम कुमार, भावेश पात्रा, अनय जैन, निमय पुरोहित और चिरंजीब कर ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है. इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने 99 पर्सेन्टाइल से ज्यादा स्कोर किया है. रिजल्ट्स की ऑथेंटिसिटी और पारदर्शिता को बरकरार रखते हुए एलन ने इस बार भी अपने रिजल्ट्स को देश की बड़ी ऑडिट फर्म ई-वाई इंडिया से वैलिडेट करवाया है.

विज्ञापन

रिजल्ट के बाद क्या करें?

जो उम्मीदवार कट-ऑफ क्लियर करते हैं, वो JEE Advanced 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं. वहीं जिनका स्कोर कम रहा है, उनके पास JEE Main Session-2 (अप्रैल 2026) में दोबारा परीक्षा देने का मौका है. सेशन-2 का स्कोर भी एडमिशन के लिए मान्य होगा. ऐसे में स्कोरकार्ड संभालकर रखें, काउंसलिंग और आगे की अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें, फर्जी कॉल और वेबसाइट से सावधान रहें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ