NEET और JEE की मिलेगी फ्री कोचिंग, छत्तीसगढ़ सरकार ने उठाया ये बढ़ा कदम

NEET and JEE coaching: राजनांदगांव जिला प्रशासन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को मुफ्त NEET और JEE कोचिंग प्रदान करने की एक नई पहल शुरू की है।

free coaching (1)

Free NEET and JEE coaching to 11th and 12th-grade students: छत्तीसगढ़ सरकार ने NEET और JEE की तैयारी कर रहे बच्चों को तोहफा दिया है। दरसअल, इन बच्चों को फ्री कोचिंग मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार के अनुसार इन कोचिंग में छात्रों को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बताया जा रहा है कि शहर में 600 छात्रों को फ्री कोचिंग के लिए चुना जाएगा। इनमें 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र होंगे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिला प्रशासन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को मुफ्त NEET और JEE कोचिंग प्रदान करने की एक नई पहल शुरू की है। इस बारे में राजनांदगांव के कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने बताया कि शहर के बच्चों के लिए NEET और JEE की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू कर दी गई है ताकि कोई बच्चा कोचिंग के अभाव में न रहे सके। उन्होंने कहा कि कोचिंग में बच्चों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से दी जाएगी कोचिंग

राजनांदगांव जिला प्रशासन के अनुसार बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए 10 क्लस्टर बनाए जाएंगे। जिला अधिकारियों के अनुसार इस कोचिंग का उद्देश्य छात्रों को अच्छा अनुभव प्रदान करना है। ये कक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आयोजित की जाएंगी। दोनों फ्लेटफॉर्म पर बच्चों को शिक्षक उपलब्ध होंगे।

88.39 % छात्र हुए थे पास, 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी जेईई मेंस की परीक्षा

जानकारी के अनुसार मई 2025 में प्रदेश में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। जिसमें 88.39 % छात्र पास हुए थे। इसके अलावा 10वीं में 76.53% छात्र पास हुए थे। बता दें 2025 में जेईई मेंस परीक्षा के अप्रैल सत्र 2 में कुल 9,92,350 छात्रों ने परीक्षा दी थी। छत्तीसगढ़ सरकार के इस नई पहल से बच्चे खुश हैं, पूछने पर उन्होंने कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलने की बात कही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ